मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
तंदूर की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर बनाए बाजार जैसे कुल्चे, पानी में होंगे तैयार​ | India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India​ | डाइजेशन को इंप्रूव करेंगी ये 5 हर्बल चाय, सेहत को होते हैं इससे कई फायदे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेग्नेंसी कर रही हैं प्लान? ये देसी पाउडर लेना करें शुरू, फर्टिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद!​

प्रेग्नेंसी से पहले शरीर को तैयार करना बहुत जरूरी होता है ताकि आने वाले टाइम में आप अपनी लाइफ के इस खूबसूरत फेज को अच्छी तरह एंजॉय कर सकें. कई बार कंसीव करने के बाद बहुत सारी दिक्कतें आती हैं, क्योंकि हमने पहले से अपनी बॉडी पर ध्यान नहीं दिया होता है. डॉक्टर से सही […]

प्रेग्नेंसी से पहले शरीर को तैयार करना बहुत जरूरी होता है ताकि आने वाले टाइम में आप अपनी लाइफ के इस खूबसूरत फेज को अच्छी तरह एंजॉय कर सकें. कई बार कंसीव करने के बाद बहुत सारी दिक्कतें आती हैं, क्योंकि हमने पहले से अपनी बॉडी पर ध्यान नहीं दिया होता है. डॉक्टर से सही सलाह लेने, दवाएं, चेकअप के अलावा सबसे जरूरी होता है कि आप सही पोषण लें. एक ऐसा देसी पाउडर है, जिसे आप घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं और अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं. ये पाउडर बॉडी को ताकत देने के साथ ही फर्टिलिटी को इंप्रूव करने में भी हेल्पफुल रहता है.

घर पर बनने वाले इस मिक्सचर की रेसिपी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने शेयर की है. जिसमें बताया गया है कि अगर आप प्रेग्नेंसी केलिए अपनी बॉड तैयार कर रही हैं तो ये एग हेल्थ, हार्मोन और फर्टिलिटी के लिए एक आसान होममेड मिक्स है. तो चलिए जान लेते हैं इस पाउडर को कैसे बनाना है और आप किस तरह से इसका सेवन कर सकती हैं.

इनग्रेडिएंट्स करें नोट

  • 1 कप मखाना
  • 1 कप रोल्ड ओट्स
  • 1 कप भुने हुए काले चने
  • 1 कप बादाम
  • 1 कप अखरोट
  • ½ कप कद्दू के बीज
  • ½ कप सूरजमुखी के बीज
  • ¼ कप अलसी के बीज

पाउडर तैयार करने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन में मखाने को कुरकुरा होने तक ड्राई रोस्ट कर लें.
  • अब पैन में ओट्स, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीजों को अलगअलग हल्का भून लें.
  • मखाने से लेकर ओट्स और सीड्स तक सभी चीज़ों को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  • अब सारे इनग्रेडिएंट्स को अलगअलग या साथ मिलाकर बारीक या थोड़ा दरदरा पाउडर बना लें.
  • तैयार किए गए इस पाउडर को एयरटाइट कांच के डिब्बे में भरकर स्टोर कर लें.

कैसे करना है इसका सेवन?

  • आप इस पाउडर का रोज 1 बड़ा चम्मच लें सकती हैं.
  • इस पाउडर को 200 ml गर्म दूध में मिलाएं या स्मूदी, दही या दलिया में डालकर भी खाया जा सकता है.
  • इसे सुबह या शाम के स्नैक्स के तौर पर लेना सबसे अच्छा रहता है.

ये बात करें नोट: ये पाउडर आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करके हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे आपको कंसीव करने में मदद मिलती है. किसी भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम है तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY