मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारत में हुई Audi Q3 के नए मॉडल की एंट्री, BMW और Mercedes की इन SUVs से टक्कर​ | ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा​ | यूपी में इंटर्न डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uric Acid problem: जोड़ों में दर्द का कारण नॉनवेज! क्या मीट से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें​

क्या रेड मीट को खाने के शौकीन लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने की प्रॉब्लम हो जाती है. जिस भी फूड में प्यूरिन ज्यादा होता है तो उससे शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने की शिकायत होती है. डॉक्टर से समझें आखिर ये क्यों होता है? इससे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. […]

क्या रेड मीट को खाने के शौकीन लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने की प्रॉब्लम हो जाती है. जिस भी फूड में प्यूरिन ज्यादा होता है तो उससे शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने की शिकायत होती है. डॉक्टर से समझें आखिर ये क्यों होता है? इससे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

यूरिक एसिड का बनना ये हमारी बॉडी में बनने वाला एक नेचुरल केमिकल है. जब किडनी इसे कम बाहर निकालती है तो जोड़ों में दर्द बढ़ने लगता है. रेड मीट, शुगरी फूड्स, मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस और शरीर में पानी की कमी इसकी वजह बनती है.

एक्सपर्ट ने क्या कहा डॉ. प्रखर गर्ग का कहना है कि मीट का अधिक सेवन कुछ लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बन सकता है, क्योंकि खासकर रेड और ऑर्गन मीट में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है.

यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में प्यूरीन के टूटने से यूरिक एसिड बनता है. यदि इसका स्तर लगातार बढ़ा रहे, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होकर गाउट जैसी समस्या पैदा कर सकता है. हालांकि, केवल मीट खाना ही यूरिक एसिड बढ़ने का एकमात्र कारण नहीं है.

यूरिक एसिड बढ़ने की दूसरी वजहें मोटापा, शराब का सेवन, कम पानी पीना, किडनी की कार्यक्षमता और कुछ दवाएं भी इसकी वजह हो सकते हैं. यूरिक एसिड ज्यादा बढ़ जाए तो पैरों की उंगलियों और कलाई में हद से ज्यादा दर्द होता है.

किन बातों का रखें ध्यान इसलिए संतुलित मात्रा में मीट का सेवन करें, पर्याप्त पानी पिएं और डाइट में सब्जियां, फल व साबुत अनाज शामिल करें. जिन लोगों का यूरिक एसिड पहले से अधिक है, उन्हें डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY