शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली पैलेट गन केस में FIR दर्ज: राहुल गांधी के धरने के बाद पुलिस का एक्शन, पीड़ित का आरोप छर्रे लगने से गई आंख की रोशनी​ | मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम-2 लॉन्च, दोगुना होगा उत्पादन, मेमोरी चिप पर फोकस​ | Google Photos की 15GB स्टोरेज हो गई फुल? बिना फोटो डिलीट किए ऐसे करें मिनटों में खाली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amroha Crime News: बार-बार ‘बिहारी’ कहकर डांटता था, गुस्से में सहकर्मी ने कर दी हत्या; शव को भूसे में छिपाया​

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में डेयरी कर्मी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है. नौगावां सादात थाना क्षेत्र के नाजरपुर कलां गांव में प्रदीप कुमार की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके सहकर्मी निकेश को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, निकेश मूल रूप से […]

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में डेयरी कर्मी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है. नौगावां सादात थाना क्षेत्र के नाजरपुर कलां गांव में प्रदीप कुमार की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके सहकर्मी निकेश को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, निकेश मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है. आरोप है कि प्रदीप उसे अक्सर बिहारी कहकर डांटता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच गालीगलौज और मारपीट भी हुई थी. इससे आहत निकेश ने सोते समय प्रदीप की हत्या कर दी.

डेयरी में सो रहा था प्रदीप

पूरा मामला नाजरपुर कलां गांव की एक डेयरी से जुड़ा है. यहां प्रदीप कुमार और निकेश दोनों काम करते थे. 17 और 18 अगस्त की दरमियानी रात प्रदीप डेयरी में सो रहा था. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान निकेश ने डेयरी में रखी भूसा निकालने वाली पंजी/जाली से उसके सिर पर वार कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से प्रदीप की मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की और उसे भूसे वाले कमरे में रख दिया.

बिहारी कहकर डांटने से था नाराज

पुलिस जांच में हत्या की वजह सहकर्मियों के बीच विवाद सामने आया है. पुलिस के अनुसार, निकेश बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है. आरोप है कि प्रदीप उसे बारबार बिहारी कहकर डांटता था. दोनों के बीच इसी बात को लेकर कई बार विवाद हुआ. पुलिस का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच गालीगलौज और मारपीट तक हुई थी. इन घटनाओं से निकेश काफी आहत और नाराज था. पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते उसने प्रदीप की हत्या की साजिश रची.

शव को छिपाकर पेट्रोल से जलाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने घटना के साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की. उसने प्रदीप के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया. इसके बाद शव को भूसे वाले कमरे में छिपा दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच की और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए.

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के सहकर्मी निकेश पर शक किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पंजी/जाली और पेट्रोल की सीसी बरामद कर ली गई है. पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर कर दिया गया. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अब उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

अन्य पहलुओं की भी जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले में हत्या की वजह, घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात से पहले दोनों के बीच किस तरह का विवाद हुआ था. अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY