मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
प्रेग्नेंसी कर रही हैं प्लान? ये देसी पाउडर लेना करें शुरू, फर्टिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद!​ | आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म​ | IND vs SL: तीसरे दिन ही जीत के करीब थी टीम इंडिया, तभी ये श्रीलंकाई खिलाड़ी बना भारत की राह में रोड़ा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

145 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुआ TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, लुक एकदम प्रीमियम​

TVS ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का नया मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने यह खास एडिशन iQube के 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार करने की खुशी में पेश किया है. नए मॉडल में खास कलर और डिजाइन के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. TVS iQube देश में […]

TVS ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का नया मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने यह खास एडिशन iQube के 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार करने की खुशी में पेश किया है. नए मॉडल में खास कलर और डिजाइन के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. TVS iQube देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन चुका है. इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं.

TVS iQube के स्पेशल एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक में देखने को मिलता है. स्कूटर को नया Aurora Green डुअलटोन कलर दिया गया है. नए कलर के साथ स्कूटर में स्पेशल ग्राफिक्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें MillionR की खास बैजिंग मिलती है, जो इसे सामान्य iQube मॉडल से अलग बनाती है. स्कूटर में प्रीमियम सीट कवर भी दिया गया है, जिससे इसका लुक और बेहतर हो जाता है.

अब मिलेगा USB TypeC पोर्ट

TVS ने नए स्पेशल एडिशन में रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कुछ सुविधाएं भी बढ़ाई हैं. इसमें अब USB TypeC चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. पहले iQube में USBA पोर्ट सीट के नीचे दिया जाता था. इसका मतलब था कि फोन चार्ज करने के लिए सीट खोलनी पड़ती थी. अब नए USB TypeC पोर्ट के कारण यह काम ज्यादा आसान हो जाएगा.

आगे मिलेगा स्टोरेज बॉक्स

नए एडिशन में एक फ्रंट स्टोरेज बॉक्स भी जोड़ा गया है. इसमें मोबाइल फोन और रोजमर्रा की छोटी चीजें रखी जा सकती हैं. जरूरत पड़ने पर फोन को चार्जिंग के दौरान भी इस जगह पर रखा जा सकता है. यह फीचर खासतौर पर शहर में रोजाना स्कूटर चलाने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है.

145 किमी तक की रेंज

नए मॉडल में 145 किलोमीटर तक की IDC रेंज का दावा किया है. यानी यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 145 किमी तक चल सकता है. हालांकि, वास्तविक रेंज इससे अलग हो सकती है. रेंज पर ट्रैफिक, स्कूटर की स्पीड, राइडर का वजन, सड़क की स्थिति और फीचर्स के इस्तेमाल का असर पड़ता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY