मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
5 इन SUVs में मिलता है 350 लीटर से बड़ा बूट स्पेस, 8 लाख लाख रुपये से शुरू होती है कीमत​ | जंग के बमबारी मिशन में कैसे मौत को मात देकर लौटे थे नील आर्मस्ट्रॉन्ग? फिर चांद पर रखा कदम​ | मुंहासों की समस्या हो रही ट्रिगर, आपकी रोज की ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जालौन: बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 70 लोगों के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला​

जालौन के उरई में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ उरई कोतवाली पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा, नारेबाजी और जातिगत विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी व भाषणबाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक कार्रवाई उरई कोतवाली की […]

जालौन के उरई में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ उरई कोतवाली पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा, नारेबाजी और जातिगत विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी व भाषणबाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक कार्रवाई उरई कोतवाली की जेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र की तहरीर पर की गई है.

उरई कोतवाली के प्रभारी आनंद कुमार सिंह के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट परिसर में विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं.

मुकेश सहनी पर क्या है आरोप?

आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस का आरोप है कि मुकेश सहनी, कार्यक्रम प्रभारी अच्छेलाल निषाद निवासी बारागांव बांदा, कमलेश सिंह निषाद निवासी कुठौंद, सनोज कुमार निषाद निवासी शेखपुरा गुढ़ा, भारत सिंह निषाद, अखिल अच्छेलाल निषाद, पहलवान सोबरन पाल और राधाचरण रायकवार निवासी रामनगर उरई समेत करीब 6070 अज्ञात महिलापुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे थे.

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारियों के साथ 56 बाउंसर भी मौजूद थे और बिना अनुमति अथवा वैध आदेश के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रवेश किया गया. इसके बाद नारेबाजी और भाषणबाजी की गई. पुलिस ने आरोप लगाया है कि इस दौरान जातिगत विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणियां की गईं.

डीएम ऑफिस के पास नारेबाजी और हंगामा

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा के पास बगीचे में भी एकत्र होकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे. इससे कलेक्ट्रेट में आने वाले आम फरियादियों और जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने बगीचे में लगे पेड़ और गमलों के क्षतिग्रस्त होने का भी आरोप लगाया है.

70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र की तहरीर पर मुकेश सहनी समेत आठ ज्ञात आरोपियों, 6070 अज्ञात महिलापुरुषों तथा 56 अज्ञात बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 493/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 191 , 196, 223 और 324 के तहत कार्रवाई की है.

उरई पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना से संबंधित वीडियो, मौके पर मौजूद लोगों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मुकदमा दर्ज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुए प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY