सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
शेयर बाजार में Molbio Diagnostics की धमाकेदार एंट्री, कमजोर बाजार में भी निवेशकों की कराई बंपर कमाई​ | देसी SUV का जलवा! 4 लाख यूनिट्स की बिक्री पार, अब भी कायम है दबदबा​ | EV सेक्टर में Olectra का बड़ा प्लान, हर साल बनाएगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें और ट्रक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

₹5.59 लाख से शुरू, 6 एयरबैग और दमदार सेफ्टी! ये हैं सबसे सुरक्षित कारें, देखें लिस्ट​

भारत में अब 5स्टार सेफ्टी के लिए प्रीमियम बजट की जरूरत नहीं है. 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कई कारों को अब भारत एनसीएपी या ग्लोबल एनसीएपी की मजबूत रेटिंग मिली है, जिनमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं. ऐसे में अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर […]

भारत में अब 5स्टार सेफ्टी के लिए प्रीमियम बजट की जरूरत नहीं है. 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कई कारों को अब भारत एनसीएपी या ग्लोबल एनसीएपी की मजबूत रेटिंग मिली है, जिनमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं. ऐसे में अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है.

हुंडई वेन्यू

हुंडई वेन्यू 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली सबसे सुरक्षित कार है, जिसने भारत एनसीएपी टेस्टिंग में 32 में से 31.15 नंबर मिले हैं. लगभग 8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलते हैं.

टाटा पंच

की एक्सशोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से शुरू होती है और इसे 5स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग मिली है, जो इसे सीमित बजट वाले खरीदारों के लिए सबसे सुरक्षित ऑप्शन बनाती है. इसके बेस वेरिएंट में भी छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

स्कोडा काइलाक

की एक्सशोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू होती है और कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 10 लाख रुपये से कम की सेगमेंट में इसे भारत एनसीएपी में हाई स्कोर मिला है. जिसमें वयस्क यात्रियों की सेफ्टी के लिए 30.88 अंक मिले हैं. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टीकोलिजन ब्रेकिंग सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं, जो इस कीमत पर आमतौर पर नहीं मिलते.

महिंद्रा XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO की एक्सशोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है और इसे भारत NCAP की 5स्टार रेटिंग मिली है, जिसमें वयस्कों की सुरक्षा के लिए 32 में से 29.36 और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 43 अंक दिए गए हैं. मजबूत प्लेटफॉर्म पर बनी और सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 2,600 मिमी व्हीलबेस वाली यह गाड़ी छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है.

टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन ग्लोबल एनसीएपी परीक्षण में 5 स्टार हासिल करने वाली भारत में बनी पहली कार थी और वयस्कों के लिए 34 में से 32.22 और बच्चों के लिए 49 में से 44.52 अंक प्राप्त करके लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. लगभग 8.15 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार में छह एयरबैग, आईएसओफिक्स माउंट और उच्च वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY