India weather update: इन दिनों मॉनसून देशभर में सक्रिय है. इसके प्रभाव से देशभर में मूसलाधार बरसात देखने को मिल रही है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण के राज्यों तक बादल जमकर बरस रहे हैं. मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से लैंडस्लाइड होने का खतरा बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने 25 अगस्त यानी आज भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्लीएनसीआर के क्षेत्रों में 24 अगस्त को झमाझम बरसात देखने को मिली. सड़कों पर जलभराव हो गया. दिल्ली से गुरुग्राम तक भारी बारिश ने यायायात को प्रभावित किया. वहीं आज दिल्ली में मौसम विभाग ने आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बरसात के होने की संभावना जताई है. आज प्रदेश में अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कल दिल्ली मे मध्यम बारिश और आंधीतूफान चलने की संभावना है और ये सिलसिला राज्य में 29 अगस्त तक रह सकता है.
यूपी से झारखंड तक बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलो मेंं आज भारी बारिश की संभावना जताई है. आज वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीरपुर और झांसी समेत कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज बिहार में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश में आज से 27 अगस्त तक भीषण बारिश हो सकती है. आज राज्य के 11 जिलो में अलर्ट जारी किया गया है. आज झारखंड में 6 जिलों में ऑरेंज तो 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पूरे पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग ने आज आंधीबारिश होने का अलर्ट जारी किया किया है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में अभी मॉनसून कमजोर रहेगा. प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. राज्य के पूर्वी हिस्से से लेकर पश्चिमी भाग तक अति भारी बारिश का दौर जारी है. आज राज्य के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
इन राज्यों में होगी भारी बरसात
पंजाब में कई जिलों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है. हरियाणा के दिल्ली से सटे शहरों में भारी बारिश की चेतावनी है. महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभवना है. ओडिश में हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. सिक्किम, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी मे भारी बारिश की संभावना है.
पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में कहींकहीं भारी बारिश हो सकती है, इसलिए यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के शिमला और कांगड़ा में भारी बारिश हो सकती है. जम्मूकश्मीर के कई इलाकों में भी बारिश की संभवना है.