सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
लिंडसे क्लैंसी ने अपने तीन बच्चों की कर दी थी हत्या, जानिए किस हद तक जा सकता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन​ | UP: ‘तुम चाकू मारना, मैं गला दबाऊंगा…’, 22 लाख रुपए के लिए कत्ल, श्रेया उपाध्याय हत्याकांड की Inside Story​ | क्या होता है फिक्स, फ्लोटिंग और हाइब्रिड होम लोन? घर खरीदने से पहले जान लें अंतर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas for Sister: बहन को रक्षाबंधन पर दें ये 8 खूबसूरत ज्वेलरी, गिफ्ट देखते ही हो जाएगी खुश​

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas Sister in Hindi: रक्षाबंधन भाईबहन के अटूट प्यार भरे रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन होता है. ये महज एक परंपरा नहीं है, बल्कि ऐसा फेस्टिवल है जो धर्म के बंधनों से भी परे है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी […]

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas Sister in Hindi: रक्षाबंधन भाईबहन के अटूट प्यार भरे रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन होता है. ये महज एक परंपरा नहीं है, बल्कि ऐसा फेस्टिवल है जो धर्म के बंधनों से भी परे है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, खुशियों की कामना करती हैं. वहीं भाई अपनी बहन को उपहार देने के साथ ही अपने कर्तव्यों को निभाने के संकल्प को और भी मजबूत करते हैं. इस दिन आप अपनी बहन को गिफ्ट में जूलरी दे सकते हैं, जिसे देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

जूलरी गिफ्ट में मिलना लड़कियों के लिए बहुत ही खास होता है. हेयर एसेसरीज से लेकर कोई भी छोटी सी चेन तक उन्हें बेहद खुशी देती है. खासतौर पर किसी अपने ने अगर उन्हें कुछ ऐसा दिया हो तो वो उसे सालों साल संभालकर रखती हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि आप जूलरी में अपनी बहन को क्याक्या दे सकते हैं.

ब्रेसलेट या ट्रेंडी कंगन

आप रक्षाबंधन पर अपनी बहन के लिए चांदीसोने या अपने बजट के हिसाब से लेटेस्ट डिजाइन का कोई ब्रेसलेट या फिर ट्रेंडी कंगन खरीदकर गिफ्ट में दे सकते हैं. आप चाहे तो उन्हें क्रिस्टल के ब्रेसलेट्स का सेट भी दे सकते हैं जो उन्हें काफी पसंद आएगा.

झुमके का सेट दें

आप राखी पर अपनी बहन को खूबसूरत से ईयररिंग खरीदकर दे सकते हैं या फिर अब तो ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन मार्केट तक में झुमको के कॉम्बो सेट तैयार करके दिए जा रहे हैं जो बेहतरीन रहेगा. अच्छा बजट है तो आप सिस्टर के लिए गोल्ड के ईयररिंग या डायमंड स्टड भी ले सकते हैं. इस वक्त काफी ऑफर भी रहते हैं.

एडजेस्टेबल अंगूठी

सिस्टर के लिए अंगूठी गिफ्ट में देना भी अच्छा आइडिया रहेगा, लेकिन सरप्राइज है तो आप या तो उनके रिंग का नाप चुपचाप ले लें. इसके अलावा बेस्ट तरीका है कि आप एडजस्टेबल रिंग गिफ्ट करें. वो इसे अपने हिसाब से लूज या फिर टाइट कर सकती हैं.

Getty Images

पायल का लेटेस्ट डिजाइन

लड़की को अगर दी जाए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. आप चांदी की पायल ले सकते हैं. मार्केट में आपको हैवी से लेकर हल्के वजन तक की ट्रेंडी डिजाइन की पायल बजट के हिसाब से आराम से मिल जाएंगी.

मिनिमलिस्टिक नेकचेन

इस वक्त मिनिमलिस्टिक जूलरी काफी ट्रेंड में है. आप अपनी बहन के लिए लाइट वेट नेकचेन दे सकते हैं. इसके साथ में छोटेछोटे क्यूट पेंडेंट भी गिफ्ट करें ताकि वो इसे अलगअलग आउटफिट के साथ उसी हिसाब से पेयर कर पाएंगी.

नोज पिन करें गिफ्ट

रक्षाबंधन के मौके पर आप अपनी सिस्टर को गोल्ड की नोज पिन या फिर नोज रिंग गिफ्ट में दे सकते हैं. ये भी एक बढ़िया तोहफा रहेगा, बस आप उनके स्टाइल को ध्यान में रखते हुए ये गिफ्ट दें यानी आपको ये देखना होगा कि क्या वो इसे डेली रूटीन में पहन पाएंगी या फिर नहीं. इसे खरीदने के लिए आप अपनी फैमिली की किसी वुमन या फ्रेंड से सलाह ले सकते हैं.

खूबसूरत ब्रोच करें गिफ्ट

मार्केट में महिलाओं के लिए भी बेहद खूबसूरत ब्रोच आते हैं, जिसे वो अपनी साड़ी या ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं. आपकी सिस्टर अगर अमूमन कोई जूलरी कैरी नहीं करती हैं तो रक्षाबंधन पर उन्हें एक प्यारा सा ब्रोच गिफ्ट में दे सकते हैं.

मल्टी लेयर हेयर चेन

लड़कियों को हेयर एसेसरीज भी काफी पसंद होती है. इस वक्त मल्टीलेयर हेयर चेन काफी ट्रेंड में है तो आप राखी के लिए इसे गिफ्ट के तौर पर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY