बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे… प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!​ | पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला​ | दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल के नए LGV रजिस्ट्रेशन पर रोक… CAQM ने जारी किए निर्देश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sweet Recipe For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर बनाएं मूंगफली पाक, स्वाद ऐसा मिनटों में हो जाएगा डिब्बा खाली​

रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सेलिब्रेट किया जाएगा. ये दिन भाईबहनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता है. हर बहन चाहती है कि वो अपने भाई के लिए सबसे अच्छी राखी खरीदे और उसके लिए बेहद स्वादिष्ट मिठाई लेकर जाए. बाजार में ज्यादातर एक जैसी मिठाइयां ही बिकती हैं और इनमें वो […]

रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सेलिब्रेट किया जाएगा. ये दिन भाईबहनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता है. हर बहन चाहती है कि वो अपने भाई के लिए सबसे अच्छी राखी खरीदे और उसके लिए बेहद स्वादिष्ट मिठाई लेकर जाए. बाजार में ज्यादातर एक जैसी मिठाइयां ही बिकती हैं और इनमें वो अपनापन, प्यार नहीं होता है. आप इस बार रक्षाबंधन पर भाई के लिए अपने हाथों से मूंगफली पाक बनाकर लेकर जाएं.

मूंगफली पाक की रेसिपी शेप भूपेंद्र सिंह रावत ने शेयर की है.उनका कहना है के ये ग्वालियर में काफी मशहूर है. भले ही ये पाक मूंगफली से बना हो, लेकिन ये खाने में बिल्कुल बादाम की बर्फी जैसी लगती है. तो चलिए देख लेते हैं रक्षाबंधन के लिए मूंगफली पाक की रेसिपी.

क्या चाहिए आपको इनग्रेडिएंट्स?

  • 500 ग्राम मूंगफली के दाने
  • 300400 ग्राम चीनी
  • 250 मिली पानी
  • केसर के कुछ धागे
  • 78 हरी इलायची
  • 500 ग्राम मावा
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी/ या शुद्ध मक्खन
  • गार्निश के लिए बादाम या कोई और नट्स

मूंगफली को करें तैयार

सबसे पहले आपको सारे मूंगफली के दानों को धीमी आंच पर भून लेना है. इसमें तकरीबन 20 से 25 मिनट लगते हैं. अच्छी खुशबू आने लगे और छिलका भी बिल्कुल क्रंची दिखाई देने लगे तो समझिए कि मूंगफली भुनकर तैयार है. एक मूंगफली का दाना चबाकर देखें कि कच्चापन निकल गया है या फिर नहीं. अब आपको एक बड़े तौलिया में मूंगफली को डालकर अच्छी तरह से रगड़ना है ताकि सारे छिलके हट जाएं. दानों को छिलकों से अलग कर लें.

Getty Images

कैसे बनाएं मूंगफली पाक?

  • अब आपको सबसे पहला काम करना है कि मूंगफली के दानों को पीसकर पाउडर बना लें.
  • मिक्सी को चलाते वक्त ढक्कन हटाकर चम्मच से बीचबीच में चलाते रहें ताकि ये अच्छे से पिस जाए.
  • अब आपको गैस ऑन करके एक बड़ा पैन इसपर रखना है और इसमें पानी एड कर दें साथ ही चीनी भी डाल दें.
  • जब चीनी घुल जाए और हाथों से छूने पर पानी चिपचिपा लगने लगे तो आपकी चाशनी बनकर तैयार है. इसमें केसर के धागे डाल दें.
  • चाशनी में इलायची का पाउडर और खोया भी अच्छी तरह से क्रम्बल करके डालना है. इसे चलाते हुए हल्की आंच पर पकाएं.
  • जब खोया मेल्ट होकर पेस्ट जैसा बन जाए तो इसमें देसी घी या फिर मक्खन एड करें और इसे भी मिला लें.
  • अब आपको इसमें मूंगफली के दानों का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए एकसार कर लेना है.
View this post on Instagram

A post shared by Chef Bhupi

  • बड़ी थाली लेकर उसें देसी घी लगा लें और फिर तैयार मूंगफली पाक को इसमें डालकर मोटी लेयर में फैलाकर एक जैसा कर लें.
  • अब इस मूंगफली पाक को कुछ घंटों के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें और फिर चाकू से बर्फी के आकार में काट लें.
  • हर बर्फी को एकएक बादाम से सजा दें और मेहमानों को परोसें. खाने के बाद उन्हें ये ही लगेगा कि ये बादाम से बनी बर्फी है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY