सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ब्रायडन कार्स विवादों में, हथकड़ी वाली तस्वीर के बाद ECB का एक्शन​ | UPI के 10 साल पूरे… डिजिटल पेमेंट में भारत ने ऐसे कायम की दुनिया में बादशाहत!​ | किडनी में पथरी या यूरिन इन्फेक्शन…दोनों दिक्कतों में फर्क कैसे करें, एक्सपर्ट से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अब विदेश जाएगा भारत का आटा, सरकार ने हटाई निर्यात पर लगी रोक​

केंद्र सरकार ने गेहूं के आटे और इससे जुड़े दूसरे उत्पादों के निर्यात पर लगी रोक को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब भारत से गेहूं का आटा, मैदा, सूजी, साबुत गेहूं का आटा और अन्य संबंधित उत्पादों को विदेश भेजने की अनुमति मिल गई है. सरकार ने […]

केंद्र सरकार ने गेहूं के आटे और इससे जुड़े दूसरे उत्पादों के निर्यात पर लगी रोक को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब भारत से गेहूं का आटा, मैदा, सूजी, साबुत गेहूं का आटा और अन्य संबंधित उत्पादों को विदेश भेजने की अनुमति मिल गई है. सरकार ने सोमवार को गेहूं के आटे और संबंधित उत्पादों की निर्यात नीति में बदलाव किया. इसके तहत पहले लागू निर्यात प्रतिबंध को हटा दिया गया है. यानी अब इन उत्पादों का निर्यात सामान्य रूप से किया जा सकेगा.

भारत ने 12 जुलाई 2022 को गेहूं के निर्यात पर रोक लगाई थी. इसका मुख्य कारण घरेलू बाजार में गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतें थीं. उस समय रूसयूक्रेन युद्ध के कारण दुनियाभर में गेहूं की कीमतों में करीब 40% तक तेजी आई थी. भारत से भी बड़ी मात्रा में गेहूं विदेश भेजा जा रहा था.

गेहूं की सप्लाई और ट्रांसपोर्ट

युद्ध के कारण ब्लैक सी क्षेत्र में गेहूं की सप्लाई और ट्रांसपोर्ट पर भी असर पड़ा था. यह क्षेत्र दुनिया के करीब एक चौथाई गेहूं कारोबार से जुड़ा है. ऐसे में भारत ने वैश्विक बाजार में गेहूं की कमी को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, बाद में सरकार ने गेहूं के निर्यात में कुछ ढील दी थी और इस साल इसकी अधिकतम सीमा 50 लाख टन सालाना तय की गई थी.

अब नए फैसले के बाद गेहूं के आटे और उससे जुड़े उत्पादों के निर्यात पर लगी पाबंदी पूरी तरह हटा दी गई है. 2022 के बाद पहली बार इन उत्पादों का निर्यात पूरी तरह से मुक्त किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY