मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
David Warner को ड्रंक-ड्राइविंग में बड़ा झटका, Sydney कोर्ट ने ठोका भारी जुर्माना​ | सट्टेबाजी के नए तरीके पर कसा शिकंजा… क्या है मेंशन मार्केट, कैसे लगता है करोड़ों का दांव? अमेरिका में रडार पर पूरा सिस्टम​ | Nashik Crime News: लिव-इन पार्टनर की गला रेतकर हत्या, 18 घंटे घर में छिपाकर रखा शव; फिर कसारा घाट में फेंका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

₹30 हजार तक महंगी हुई इस कंपनी की कारें, सस्ती गाड़ियों के भी बढ़ गए दाम​

मारुति सुजुकी ने अगस्त 2026 से अपनी कई कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को वजह बताया है. कंपनी के Arena और Nexa दोनों पोर्टफोलियो की कई कारों पर इसका असर पड़ा है. यह दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा […]

मारुति सुजुकी ने अगस्त 2026 से अपनी कई कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को वजह बताया है. कंपनी के Arena और Nexa दोनों पोर्टफोलियो की कई कारों पर इसका असर पड़ा है. यह दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है. हालांकि, मारुति सुजुकी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बलेनो की कीमत में हुई है. इसकी कीमत में 30,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. वहीं कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV e Vitara भी 20,000 रुपये तक महंगी हो गई है. इसके अलावा Jimny की कीमत में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.

Alto K10 से WagonR तक महंगी हुईं कारें

मारुति की एंट्रीलेवल कारों की बात करें तो Alto K10, SPresso, Celerio और WagonR की कीमतें 2,500 रुपये तक बढ़ाई गई हैं. ये कारें कम बजट में कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. कंपनी की सेडान Dzire और Tour S की कीमत में 5,000 से 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कमर्शियल वाहन Super Carry भी 2,500 रुपये तक महंगा हो गया है.

Swift, Brezza और Ertiga पर भी असर

मारुति की लोकप्रिय कार Swift की कीमत अब 5,000 रुपये तक ज्यादा हो गई है. वहीं Brezza की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी की 7सीटर MPV Ertiga भी 5,000 से 7,500 रुपये तक महंगी हुई है. इसके अलावा Eeco की कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है.

Victoris और Grand Vitara भी महंगी

Arena नेटवर्क की SUV Victoris की कीमत में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं Nexa के जरिए बिकने वाली Grand Vitara अब 5,000 रुपये तक महंगी हो गई है. Grand Vitara पर हुई बढ़ोतरी Nexa की कारों में सबसे कम है. Victoris फिलहाल 4.2 से 4.5 मीटर SUV सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है.

Baleno की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी

Nexa पोर्टफोलियो में Baleno की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है. इसकी कीमत 30,000 रुपये तक बढ़ाई गई है. खास बात यह है कि कंपनी Baleno के फेसलिफ्ट मॉडल पर भी काम कर रही है, जिसे 5 सितंबर 2026 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. Fronx की कीमत भी 7,500 रुपये तक बढ़ गई है. यह SUV घरेलू बाजार के साथसाथ विदेशी बाजारों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इसके अलावा XL6 की कीमत 5,000 से 7,500 रुपये तक बढ़ी है. Jimny 15,000 रुपये तक और e Vitara 20,000 रुपये तक महंगी हुई है. वहीं Invicto की कीमत में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी का कहना है कि छोटी कारों की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है. मारुति आने वाले वर्षों में हर साल 30 लाख वाहन बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है. ऐसे में छोटी कारों का सेगमेंट कंपनी की ग्रोथ के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY