सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
अडानी को GMR की बड़ी चुनौती! कंपनी ने बना डाला 19,000 करोड़ का मेगा प्लान​ | Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | ब्रेकफास्ट में मिलेगा भरपूर प्रोटीन! सोहा अली खान ने बताई वेजिटेरियन लोगों के लिए डिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Hockey India Junior Women National: हरियाणा चैंपियन, फाइनल में झारखंड को हराया, मध्यप्रदेश को थर्ड प्लेस​

Hockey India Junior Women National 2026: 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुणे में रविवार, 23 अगस्त को खेले गए थर्ड प्लेस मुकाबले में एमपी ने छत्तीसगढ़ को 31 से परास्त किया। इससे पहले एमपी गत चैंपियन झारखंड से पेनॉल्टी शूट आउट में और छत्तीसगढ़ टीम हरियाणा […]

Hockey India Junior Women National 2026: 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुणे में रविवार, 23 अगस्त को खेले गए थर्ड प्लेस मुकाबले में एमपी ने छत्तीसगढ़ को 31 से परास्त किया।

इससे पहले एमपी गत चैंपियन झारखंड से पेनॉल्टी शूट आउट में और छत्तीसगढ़ टीम हरियाणा से हार कर खिताबी दौर से बाहर हो गई।

जीत के जश्न की तस्वीरें

काजल फिर चमकीं, 2 गोल दागे

थर्ड प्लेस मुकाबले में शुरुआती दो क्वार्टर में स्कोर बोर्ड खाली रहा यानी एमपीसीजी टीम में से किसी की तरफ से गोल नहीं किया जा सका। हॉफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में एमपी की सेंटर फारवर्ड काजल ने 35वें और 37वें मिनट में पेनॉल्टी स्ट्रोक पर लगातार दो गोल किए। इसके बाद 42वें मिनट में तन्वी ने मैदानी गोल दागकर टीम को 30 की बढ़त दिला दी।

छत्तीसगढ़ को फोर्थ प्लेस

इसके बाद छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने काफी दमखम दिखाया और 54वें मिनट में शीतल यादव ने एमपी का तख्ता बजा दिया। इस गोल से स्कोर 31 हो गया, लेकिन छत्तीसगढ़ की लड़कियां बाजी नहीं पलट सकीं। छत्तीसगढ़ को टूर्नामेंट में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि छत्तीसगढ़ के लिए यह स्थान भी अहम है। पिछले साल भी टीम इसी नंबर पर रही थी, जबकि एमपी टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई थी। पिछले साल छत्तीसगढ़ ने ही एमपी को क्वार्टरफाइनल में हराया था। 

पूरा टूर्नामेंट एक नजर में 

  • वैन्यू: पुणे

  • टूर्नामेंट डेट: 11 से 23 अगस्त 2026

  • कुल मैच: 52

  • कुल टीमें: 30

  • विजेता

  • उपविजेता:

  • थर्ड प्लेस टीम: हॉकी मध्यप्रदेश

  • फोर्थ प्लेस टीम: छत्तीसगढ़ हाॅकी

 

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY