सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कार खरीदने का सुनहरा मौका! Tata, Maruti और Kia दे रही तगड़े ऑफर, होगी ₹3.25 लाख तक की बचत​ | PF विड्रॉल से पहले सावधान! खाते में एक गलत तारीख रोक देगी आपकी पेंशन और पीएफ का पैसा​ | दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले ही मैच में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, एक बार फिर फ्लॉप हुए उपकप्तान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ind vs SL Test Analysis: जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी और राहुल का छक्का, क्या Sri Lanka की वापसी ने बढ़ाई भारत की मुश्किल?​

भारत ने श्रीलंका ने खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार यहां लंच तक सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल और यशस्वी जायसवाल के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 88 रन बनाए। लंच के समय देवदत्त पडिक्कल 13 और कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम […]

भारत ने श्रीलंका ने खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार यहां लंच तक सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल और यशस्वी जायसवाल के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 88 रन बनाए।
लंच के समय देवदत्त पडिक्कल 13 और कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर थे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को राहुल और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़कर सतर्क शुरुआत दिलाई।

जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की और इस दौरान कट शॉट खेलने से परहेज किया जो अतीत में कई बार उनके लिए परेशानी का सबब बना है। उन्होंने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए और बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव खेला।
राहुल ने भी संयमित बल्लेबाजी की और जयसूर्या की गेंद पर उनके सिर के ऊपर से छक्का लगाया।
हालांकि कुमारा की गेंद पर स्क्वायर कट खेलने की कोशिश में राहुल ने विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच थमा दिया।

जायसवाल बड़ी पारी की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन असिथा फर्नांडो की अंदर आती शानदार गेंद पर बोल्ड हो गए।
जायसवाल के आउट होने के बाद कुछ देर मैदान पर तनातनी भी दिखी। गॉल में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में डिकवेला से हुई कहासुनी को लेकर फर्नांडो ने जायसवाल को विदाई देने का इशारा किया। जायसवाल पीछे मुड़े और दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई।

इस दौरान उनका हेलमेट फर्नांडो के माथे से भी छू गया। हालांकि श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया।
इसके बाद डिसिल्वा ने स्पिनर केशारा नुवानथा की गेंद पर पडिक्कल का कैच भी छोड़ दिया। उस समय पडिक्कल एक रन पर थे।
पडिक्कल और गिल ने इसके बाद बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी करते हुए भारत को लंच तक दो विकेट पर 88 रन तक पहुंचाया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY