शनिवार, 22 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर में युवती ने पति समेत 7 पर दर्ज कराया केस, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म​ | यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस फ्री: माताएं, बहनें और बेटियां 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक एक सहयोगी के साथ कर सकेंगी मुफ्त यात्रा​ | UP: पानी-पानी हुआ बहराइच मेडिकल कॉलेज, मरीजों की बढ़ी मुसीबत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी में चीनी की कालाबाजारी के खिलाफ चेतावनी, गन्ना मंत्री बोले- 400 टन से ज्यादा स्टॉक रखा तो होगा एक्शन​

त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. शनिवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि चीनी की जमाखोरी वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और […]

त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. शनिवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि चीनी की जमाखोरी वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी 30 दिनों से अधिक समय तक चीनी का भंडारण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. दरअसल, सीएम योगी द्वारा राज्य में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति की समीक्षा करने और अधिकारियों को बिना रुकावट आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथसाथ अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देने के बाद गन्ना मंत्री ने यह टिप्पणी की है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों के पास वर्तमान में कुल 179.38 लाख क्विंटल चीनी का भंडार है. इस स्टॉक में सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख क्विंटल, निगम द्वारा संचालित चीनी मिलों में 5.28 लाख क्विंटल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख क्विंटल चीनी शामिल है.

यूपी में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता

समीक्षा बैठक के बाद गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सरकार किसी को भी चीनी की कमी पैदा करने या जमाखोरी में लिप्त होने की अनुमति नहीं देगी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की है. यूपी में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है. चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

400 टन से ज्यादा स्टॉक रखा तो होगी कार्रवाई

सीएम योगी ने कहा है कि किसी भी व्यापारी को निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी और चेतावनी दी है कि 30 दिनों से अधिक समय तक चीनी का भंडारण करने या एक बार में 400 टन से अधिक स्टॉक रखने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है. इस साल गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है और नई पेराई सत्र 15 अक्टूबर से शुरू होगी’.

1 महीने में चीनी की कीमत में 15% की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पिछले महीने चीनी की कीमतों में काफी वृद्धि देखी गई है. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, चीनी का औसत खुदरा मूल्य 20 जुलाई को 48.18 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 20 अगस्त को 55.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक महीने में 7.52 रुपये प्रति किलोग्राम यानी करीब 15.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY