शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
WTC फाइनल की रेस से बाहर हुईं ये 2 टीमें, शुभमन गिल की टीम इंडिया की भी बढ़ी मुसीबत​ | तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत…दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर, मिले 1777 मरीज​ | क्या होती है डांस थेरेपी? कैसे से फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम-2 लॉन्च, दोगुना होगा उत्पादन, मेमोरी चिप पर फोकस​

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम2 को औपचारिक रूप से लॉन्च किया. सरकार का लक्ष्य इस योजना के जरिए देश में मोबाइल फोन के निर्माण को बढ़ावा देना और उत्पादन को दोगुना करना है. स्कीम लॉन्च करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार भारतीय कंपनियों को […]

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम2 को औपचारिक रूप से लॉन्च किया. सरकार का लक्ष्य इस योजना के जरिए देश में मोबाइल फोन के निर्माण को बढ़ावा देना और उत्पादन को दोगुना करना है.

स्कीम लॉन्च करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार भारतीय कंपनियों को मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के अलगअलग स्तरों पर जरूरी सहयोग देगी. इसका मकसद देश में मोबाइल फोन के साथसाथ इससे जुड़े पार्ट्स और कंपोनेंट्स का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है.

मेमोरी चिप के दाम बढ़ने से महंगे हो रहे मोबाइल

मोबाइल फोन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी अश्विनी वैष्णव ने बात की. उन्होंने कहा कि इस समय मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसका असर मोबाइल फोन की कीमतों पर भी पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार मेमोरी चिप के घरेलू उत्पादन पर ध्यान दे रही है. इसके लिए देश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने पर भी काम किया जाएगा. इससे आने वाले समय में भारत की आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

एक मोबाइल में होते हैं करीब 1,000 पार्ट्स

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एक मोबाइल फोन में करीब 1,000 अलगअलग पार्ट्स होते हैं. भारत में इन पार्ट्स का इकोसिस्टम तेजी से विकसित हुआ है और इसमें बड़ी संख्या में MSME कंपनियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पहले भारत में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का फोकस मुख्य रूप से प्रोडक्शन पर था. अब सरकार भारतीय डिजाइन और भारत में निर्माण को भी बढ़ावा देना चाहती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY