मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
₹37,500 करोड़ की योजना के बाद भी असमंजस! कोयला गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स के लिए ‘ऑफटेक गारंटी’ की उठी मांग​ | UP Hijab Case : स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा -‘हिजाब पहनना इस्लाम का जरूरी धार्मिक हिस्सा नहीं’​ | Sugar Rule Change: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, कच्ची चीनी के आयात पर बदला नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वृंदावन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत, एक गंभीर​

Vrindavan Mall Accident: वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के रुक्मिणी विहार में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में छत की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर नीचे गिर गई। मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके […]

Vrindavan Mall Accident: वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के रुक्मिणी विहार में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में छत की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर नीचे गिर गई। मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

बताया गया कि सुबह करीब 6 बजे मॉल में छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान शटरिंग का पूरा ढांचा अचानक नीचे आ गिरा। उस वक्त वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहतबचाव अभियान शुरू किया।

मलबे से निकाले गए मजदूर

रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेपाल निवासी 42 वर्षीय शिवराम, पश्चिम बंगाल निवासी 28 वर्षीय रफ्यूल और 30 वर्षीय आलम के रूप में हुई है।

वहीं, पश्चिम बंगाल निवासी 45 वर्षीय दिलदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे और कई मजदूरों के पास जरूरी सेफ्टी गियर भी नहीं था। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहतबचाव कार्य कराया। तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी श्लोक के मुताबिक, हादसे में तीन मजदूरों की मौत हुई है, जबकि एक मजदूर घायल है। पुलिस अब हादसे की वजह और निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी जांच कर रही है। फिलहाल हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य से जुड़े मानकों को लेकर जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY