गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Sri Lanka को नए स्पिनरों पर भरोसा करना होगा: कोच Pial Wijetunge का मानना​ | पवित्रा गौड़ा क्यों चर्चा में आईं? मर्डर केस के बीच पूर्व पति को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट​ | Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

नई Safari EV से Avinya तक, Tata की ये 3 इलेक्ट्रिक कारें मचाएंगी मार्केट में धमाल​

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स नए इलेक्ट्रिक वाहनों की कई यूनिट्स पर काम कर रही है, जो आने कुछ साल में इसके पोर्टफोलियो को बड़े और ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में ले जाएगी. कंपनी के पास पहले से ही भारत में इलेक्ट्रिक वाहन रेंज है. जिसमें टियागो ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी, कर्व ईवी, हैरियर ईवी […]

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स नए इलेक्ट्रिक वाहनों की कई यूनिट्स पर काम कर रही है, जो आने कुछ साल में इसके पोर्टफोलियो को बड़े और ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में ले जाएगी. कंपनी के पास पहले से ही भारत में इलेक्ट्रिक वाहन रेंज है. जिसमें टियागो ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी, कर्व ईवी, हैरियर ईवी और हाल ही में लॉन्च की गई सिएरा ईवी शामिल हैं.

Safari EV होने वाली है लॉन्च

आने वाली प्रोडक्ट में के सबसे पहले लॉन्च होने की संभावना है. Harrier EV के समान acti.ev+ इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बेस्ड, तीनरो वाली SUV Safari के डिज़ाइन को बरकरार रखेगी और इसमें पांचसीटर मॉडल से ली गई बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अगले 12 से 18 महीनों के भीतर लॉन्च होने की उम्मीद है.

टाटा मोटर्स फैमली वालों के लिए एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक एमपीवी पर भी विचार कर रही है, जो केबिन स्पेस और तीनरो वाली सीट की सुविधा चाहती है. इस प्रोजेक्ट की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह का प्रोडक्ट इलेक्ट्रिक वाहनों के ऐसे बाज़ार में अपनी जगह बना सकता है जो अब कॉम्पैक्ट एसयूवी से आगे बढ़ रहा है. अगर इसे मंज़ूरी मिल जाती है, तो यह मॉडल मारुति सुजुकी वाईएमसी को टक्कर देगी.

टाटा मोटर्स Avinya

की आने वाली इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ऊपर होगी. इसे पहली बार एक फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया गया था, लेकिन समय के साथ इसके प्रोडक्शन मॉडल में काफी बदलाव हुए हैं. शुरुआत में माना जा रहा था कि यह JLR से ली गई टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी. हालांकि, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Motors इसके लिए CheryJLR के Freelander प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है.

2027 में शुरू होगा प्रोडक्शन

इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह होगी कि इसके आधार पर अलगअलग तरह की इलेक्ट्रिक कारें तैयार की जा सकेंगी. यानी Avinya नाम के तहत Tata Motors एक पूरी प्रीमियम EV फैमिली तैयार कर सकती है. Avinya रेंज का प्रोडक्शन 2027 के बीच में शुरू होने की उम्मीद है. इसकी शुरुआत Sportback मॉडल से हो सकती है। इसके बाद आने वाले सालों में इसके दूसरे मॉडल भी पेश किए जाएंगे.

Tata Motors Avinya के लिए अलग बिक्री रणनीति पर भी काम कर रही है. कंपनी की EV प्लानिंग यहीं खत्म नहीं होती. हाल की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में दो ऐसी नई गाड़ियों की झलक दिखाई गई थी, जिनके बारे में पहले जानकारी नहीं थी. इनमें से एक को आने वाले समय में Avinya परिवार के नए मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है, जबकि दूसरा मॉडल SUV या बड़ी फैमिली कार के रूप में बाजार में आ सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY