सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
शेयर बाजार में पैसों की बरसात! $10 Billion के रिकॉर्ड इक्विटी रन से अगस्त बना इतिहास का सबसे बड़ा महीना​ | CEC Gyanesh Kumar: लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कहा- ये मेरी तपोभूमि और कर्मभूमि​ | जॉब्स की भरमार, पर एक्सपोर्ट में पिछड़ापन! SEZ के मामले में तमिलनाडु के सामने खड़ी हुई नई चुनौती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दर्द कम करने के लिए किचन की ये चीजें करें यूज, इमरजेंसी में आती हैं काम​

भारतीय रसोई में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो इमरजेंसी में दवा न होने पर आपके काम आ सकती हैं. दादीनानी पुराने समय से इन चीजों का इस्तेमाल देसी नुस्खों में करती आ रही हैं, इसलिए इससे नुकसान होने की संभावना भी बहुत कम होती है. पेट दर्द से लेकर दांत दर्द से राहत पाना […]

भारतीय रसोई में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो इमरजेंसी में दवा न होने पर आपके काम आ सकती हैं. दादीनानी पुराने समय से इन चीजों का इस्तेमाल देसी नुस्खों में करती आ रही हैं, इसलिए इससे नुकसान होने की संभावना भी बहुत कम होती है. पेट दर्द से लेकर दांत दर्द से राहत पाना हो तो टेबलेट खाने की बजाय कुछ नेचुरल चीजें भी काम आ सकती हैं.

दरअसल बारबार पेन किलर टेबलेट लेना भी सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है, ऐसे में रसोई में छुपी दर्द निवारक चीजें आपके काम आ सकती हैं. चलिए डिटेल में जान लेते हैं.

हल्दी है बेहद कारगर

आपको हाथपैर या शरीर के किसी हिस्से में चोट लग जाती है तो हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है. इसके अलावा सूजन और दर्द हो तो भी आप बस हल्दी को सरसों के तेल में गर्म कीजिए और इसे प्रभावित जगह पर लगाकर पट्टी बांध दें. इससे काफी आराम मिलता है. हल्दी वाला दूध मसल्स के दर्द से आराम दिलाता है.

लौंग भी नेचुरल पेन किलर

दांत में दर्द हो तो लौंग का तेल काफी काम आता है. इसके अलावा आप लौंग को दांत के नीचे रख सकते हैं. इससे भी आराम मिल जाता है. सर्दीखांसी की वजह से गले में दर्द, सिर में दर्द हो तो लौंग की चाय पीने और लौंग चबाने से राहत मिलती है.

Getty Images

अजवायन दिलाएगी पेट दर्द से आराम

पेट में ऐंठन, गैस का दर्द हो रहा हो तो अजवायन को भूनकर काले नमक के साथ गुनगुने पानी से लेना चाहिए. इससे कुछ ही देर में आराम मिल जाता है. इसी तरह से हींग भी पेट की गैस से आराम दिलाने का काम करती है. बस ध्यान रखें कि अगर दस्त की समस्या है तो ये दोनों चीजें गलती से भी न लें.

पीरियड्स दर्द में अदरक

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दौरान पेल्विक फ्लोर में दर्द होने के साथ ही मसल्स में होने वाली ऐंठन से भी जूझना पड़ता है. इस दौरान आप अदरक की चाय बनाकर पी सकती हैं. अदरक को उबाल लें इसे कप में छान लें और इसमें शहद मिलाकर इसे सिपसिप कर पिएं. इससे मितली की समस्या से भी राहत मिलती है.

काली मिर्च दिलाएगी जॉइंट पेन से राहत

अगर जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है तो काली मिर्च को दूध में उबालकर लेना चाहिए. इससे शरीर की कमजोरी भी दूर होती है. गले में दर्द की समस्या हो तो काली मिर्च की चाय पीने से काफी आराम मिलता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY