गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
रिकॉर्ड महंगाई के बीच यूथ को भाया 9 कैरेट सोना, जानिए क्यों बढ़ा क्रेज​ | AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद​ | ‘दीदी का पति साइको था’… दिव्या की बहन ने सुनाई बैंक के बाहर हुई हत्या की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

गिग वर्कर्स की कमाई कभी कम-कभी ज्यादा? NPS से ऐसे बना सकते हैं रिटायरमेंट फंड​

नौकरी करने वाले लोगों के लिए हर महीने रिटायरमेंट के लिए एक तय रकम बचाना आसान होता है, क्योंकि उनकी इनकम आमतौर पर नियमित रहती है. लेकिन फ्रीलांसर, कंसल्टेंट, डिलीवरी पार्टनर, कैब ड्राइवर या छोटे कारोबारी लोगों की कमाई हर महीने एक जैसी नहीं होती. किसी महीने अच्छी कमाई हो सकती है, तो किसी महीने […]

नौकरी करने वाले लोगों के लिए हर महीने रिटायरमेंट के लिए एक तय रकम बचाना आसान होता है, क्योंकि उनकी इनकम आमतौर पर नियमित रहती है. लेकिन फ्रीलांसर, कंसल्टेंट, डिलीवरी पार्टनर, कैब ड्राइवर या छोटे कारोबारी लोगों की कमाई हर महीने एक जैसी नहीं होती. किसी महीने अच्छी कमाई हो सकती है, तो किसी महीने इनकम काफी कम रह सकती है.

वहीं, Irregular Income का मतलब यह नहीं है कि रिटायरमेंट की तैयारी को टाल दिया जाए. में अलगअलग समय पर अपनी क्षमता के हिसाब से पैसे जमा किए जा सकते हैं. यानी आपकी कमाई जैसी रहेगी, उसी के हिसाब से रिटायरमेंट सेविंग भी की जा सकती है. सबसे जरूरी बात यह है कि कमाई कम होने पर भी बचत की आदत पूरी तरह बंद न हो.

रिटायरमेंट के लिए बचत रुकनी नहीं चाहिए

इसपर ही Livemint की रिपोर्ट के मुताबिक, के MD और CEO Pranay Ranjan Dwivedi के मुताबिक, इनकम हर महीने बदल सकती है, लेकिन रिटायरमेंट के लिए बचत रुकनी नहीं चाहिए. वहीं, Axis Pension Fund के MD और CEO Sumit Shukla का कहना है कि NPS गिग वर्कर्स और सेल्फएम्प्लॉयड लोगों के लिए यूसफूल हो सकता है, क्योंकि इसमें नौकरीपेशा होना या हर महीने एक जैसी रकम जमा करना जरूरी नहीं है. इसका अकाउंट अलगअलग नौकरी, प्लेटफॉर्म और जगह बदलने के बाद भी जारी रखा जा सकता है.

कमाई के हिसाब से तय करें कंट्रीब्यूशन

गिग वर्कर्स को हर महीने एक ही रकम जमा करने की जरूरत नहीं है. Sumit Shukla के मुताबिक, शुरुआत में हर बार मिलने वाली कमाई का करीब 510 फीसदी हिस्सा रिटायरमेंट के लिए अलग रखने का टारगेट बनाया जा सकता है. Pranay Ranjan Dwivedi के अनुसार, जो लोग ज्यादा बचत कर सकते हैं, वे धीरेधीरे अपनी इनकम का करीब 1520 फीसदी रिटायरमेंट के लिए रखने का टारगेट बना सकते हैं. हालांकि, यह सिर्फ एक नॉर्मल सलाह है, NPS में योगदान की कोई Mandatory Rate नहीं है.

उदाहरण के लिए, अगर किसी महीने आपकी कमाई 30,000 रुपये है और अगले महीने 70,000 रुपये, तो दोनों महीनों में बराबर रकम जमा करना जरूरी नहीं है. कम कमाई वाले महीने में कम योगदान और ज्यादा कमाई वाले महीने में ज्यादा Contribution किया जा सकता है.

बचत शुरू करने में देरी न करें

अनियमित कमाई वाले लोगों की एक आम गलती यह होती है कि वे इनकम स्थिर होने का इंतजार करते रहते हैं. लेकिन रिटायरमेंट के लिए निवेश जितनी जल्दी शुरू किया जाए, कंपाउंडिंग को उतना ज्यादा समय मिलता है.

Sumit Shukla ने 8 फीसदी सालाना रिटर्न का उदाहरण देते हुए बताया कि अगर कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र से 60 साल तक हर महीने 1,000 रुपये निवेश करता है, तो करीब 23 लाख रुपये का कॉर्पस बन सकता है. वहीं, यही निवेश 35 साल की उम्र से शुरू करने पर लगभग 9.6 लाख रुपये का कॉर्पस बन सकता है.इसका मतलब यह नहीं है कि हर महीने एक जैसी रकम जमा करनी ही होगी. कोशिश बस इतनी होनी चाहिए कि कुछ महीने योगदान छूटने के बाद बचत कई सालों तक बंद न हो जाए.

युवा निवेशक कितना इक्विटी एक्सपोजर लें?

युवा निवेशकों के पास रिटायरमेंट तक 2530 साल या उससे ज्यादा का समय हो सकता है. ऐसे में वे लंबे समय के ग्रोथ के लिए ज्यादा इक्विटी एक्सपोजर पर विचार कर सकते हैं.NPS के Active Choice विकल्प में इक्विटी में 75% तक इनवेस्टमेंट की परमिशन होती है. जोखिम उठाने की पर्याप्त क्षमता रखने वाले युवा निवेशक के लिए करीब 6075 फीसदी इक्विटी एक ऑप्शन हो सकता है. बाकी रकम कॉर्पोरेट बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटीज में रखी जा सकती है.

हालांकि, सिर्फ उम्र देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. इनकम की स्थिरता, लोन, परिवार की जिम्मेदारियां और इमरजेंसी फंड जैसे कई पहलू भी जोखिम लेने की क्षमता को प्रभावित करते हैं.

लंबे समय तक बचत की आदत बनाए रखें

जो लोग खुद निवेश का रेश्यो तय नहीं करना चाहते, वे NPS के Auto Choice ऑप्शन पर विचार कर सकते हैं. इसमें रिटायरमेंट की उम्र करीब आने के साथ इक्विटी का हिस्सा धीरेधीरे कम होता जाता है.आखिर में, गिग वर्कर्स के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि कमाई अनियमित होने के बावजूद रिटायरमेंट की बचत को पूरी तरह न रोकें. हर महीने एक तय रकम के बजाय कमाई के हिसाब से योगदान करें, ज्यादा कमाई वाले महीनों में अतिरिक्त पैसा लगाएं और लंबे समय तक बचत की आदत बनाए रखें.

इन 3 कारणों से बाजार ने पकड़ी रफ्तार, निवेशकों ने कमाए 2.75 लाख करोड़

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY