गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ICC ने Lahore के Gaddafi Stadium की पिच से हटाया डिमेरिट अंक, PCB की अपील हुई स्वीकार​ | IND vs SL: 10 विकेट लेकर मानव सुथार ने मचाया कहर, श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारत ने हासिल की बढ़त​ | Deportation Policy: अमेरिका में डिपोर्टेशन तेज, 15 दिन में 5,200 भारतीय भेजे गए वापस, कनाडा में 1,500 छात्रों पर संकट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

3 दिन से पानी में डूबा प्रयागराज, BJP मेयर बोले- ऐसी स्थिति में अमेरिका-रूस भी बह जाते हैं​

Prayagraj Flood: प्रयागराज में लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है. कई सड़कें और गलियां पानी में डूबी हैं. कुछ जगहों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है. इससे लोगों को आनेजाने के साथ रोजमर्रा के कामों में […]

Prayagraj Flood: प्रयागराज में लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है. कई सड़कें और गलियां पानी में डूबी हैं. कुछ जगहों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है. इससे लोगों को आनेजाने के साथ रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर के कई इलाकों में जल निकासी नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा है. कुछ मोहल्लों में हालात ऐसे हैं कि लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. घरों में पानी घुसने के बाद कई परिवारों को खुद ही पानी निकालने की कोशिश करनी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की पर्याप्त सफाई नहीं होने और जल निकासी की व्यवस्था कमजोर होने के कारण बारिश का पानी जमा हुआ है. लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए.

मेयर बोले ऐसी स्थिति में अमेरिकारूस भी बह जाते हैं

जलभराव को लेकर जब टीवी9 डिजिटल ने प्रयागराज के बीजेपी मेयर गणेश केसरवानी से सवाल किया तो उन्होंने इसे सिर्फ नगर निगम की व्यवस्था से जोड़ने के बजाय भारी बारिश और प्राकृतिक परिस्थितियों का नतीजा बताया. मेयर गणेश केसरवानी ने कहा कि जब इस तरह की स्थिति पैदा होती है तो अमेरिका और रूस भी बह जाते हैं. मेयर के इस बयान के बाद जलभराव और नगर निगम की तैयारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोग और विपक्ष जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

पंप लगाकर पानी निकालने का काम जारी

प्रशासन का कहना है कि जलभराव वाले इलाकों में पानी निकालने का काम लगातार किया जा रहा है. नगर निगम की टीमें अलगअलग क्षेत्रों में पहुंचकर पंप की मदद से पानी निकाल रही हैं. प्रभावित इलाकों में जल निकासी के लिए कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं. हालांकि, तीन दिनों से बने जलभराव ने शहर की जल निकासी व्यवस्था और बारिश से पहले की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हाई कोर्ट भी जता चुका है नाराजगी

प्रयागराज में जलभराव की समस्या को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट भी नाराजगी जता चुका है. कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को तलब किया है. अब प्रशासन को अदालत के सामने जलभराव की समस्या और इससे निपटने की तैयारियों को लेकर जवाब देना होगा. साथ ही यह भी बताना होगा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएंगे? फिलहाल लोगों को बारिश और जलभराव से राहत मिलने का इंतजार है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY