गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
खाना खाने के बाद टहलना क्यों है जरूरी? जानें शरीर पर इसका असर​ | Duleep Trophy का फाइनल अब Chennai में होगा, BCCI ने दर्शकों की सुविधा के लिए बदला मैदान​ | फोन खरीदना जेब पर पड़ेगा भारी! जानिए किन-किन ब्रांड्स ने बढ़ा दी कीमत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पुलिस ने पति को छत से फेंका… शाहजहांपुर में युवक की मौत के बाद बवाल, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज​

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि देर रात पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हो गए. पुलिसकर्मियों ने उसके पति को पकड़ लिया और […]

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि देर रात पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हो गए. पुलिसकर्मियों ने उसके पति को पकड़ लिया और छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. महिला ने पुलिस पर घर की तलाशी लेकर सामान और जेवर ले जाने का भी आरोप लगाया है. हंगामे के बाद पीड़ित महिला की तहरीर पर निगोही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

दरअसल, निगोही थाना क्षेत्र के कस्बे में ही रहने वाले मृतक उमेश गुप्ता की पत्नी की ओर से पुलिस अधिकारियों को एक महिला ने शिकायती पत्र दिया. उसने बताया कि 19 अगस्त 2026 की रात करीब 2:30 बजे खाकी वर्दी पहने कुछ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई. पूछने पर खुद को पुलिसकर्मी बताया गया.

शख्स छत से फेंकने का आरोपी

शिकायतकर्ता पत्नी के मुताबिक पुलिस के नाम पर विश्वास करते हुए परिवार ने दरवाजा खोल दिया. इसके बाद पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हो गए और उसके पति को पकड़ लिया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. परिजनों पूरे दिन हंगामा किया और देर रात मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया.

वहीं पुलिस के मुताबिक, लखनऊ में वर्ष 2025 के दौरान एक ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई थी. इसके संबंध में उमेश गुप्ता पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगा था. मलीहाबाद पुलिस ने कोर्ट द्वारा जारी किए गए वारंट पर निगोही कस्बे में उमेश गुप्ता के यहां बीती रात दबिश दी थी. इस दौरान जब उमेश गुप्ता पुलिस के भय से भागे तो वह छत से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई.

शख्स की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

घटना पर हंगामा होने के बाद मृतक उमेश गुप्ता की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर पर निगोही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मौके पर पुलिस बल तैनात है. हालांकि अभी तक उपरोक्त मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY