मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
हमीरपुर में खाने के बिल को लेकर भिड़े दोस्त, धारदार हथियार से किया हमला; एक कानपुर रेफर​ | भारत के गांवों तक पहुंच गया डायबिटीज, इस वक्त 9 करोड़ मरीज; मधुमेह का खतरा सबसे ज्यादा किसे है?​ | पहले सड़क बनवाओ, फिर पिज्जा खिलाओ… महोबा में जिला पंचायत अध्यक्ष से बोले जेन अल्फा छात्र​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

40 प्लस है एज…सुनीता आहूजा से लें फैशन के आइडिया, देखें उनके लुक्स​

इस फोटो में सुनीता आहूजा कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने शाइनी फैब्रिक की रेड कलर की लूज शर्ट कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने ब्लू डेनिम की स्ट्रेट जींस को स्टाइल किया है. लूज के साथ लूज का कॉम्बिनेशन परफेक्ट बैलेंस लुक क्रिएट कर रहा है. आप भी इस तरह के आउटफिट […]

इस फोटो में सुनीता आहूजा कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने शाइनी फैब्रिक की रेड कलर की लूज शर्ट कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने ब्लू डेनिम की स्ट्रेट जींस को स्टाइल किया है. लूज के साथ लूज का कॉम्बिनेशन परफेक्ट बैलेंस लुक क्रिएट कर रहा है. आप भी इस तरह के आउटफिट को वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं.

सुनीता आहूजा इस फोटो में सॉफ्ट लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने वाइट कलर की सैटिन लॉन्ग ड्रेस कैरी की है, जिसमें ब्रॉड फ्लोरल डिटेलिंग दी गई है. ड्रेस में हैवी पफी स्लीव्स दी गई हैं. उन्होंने अपने मेकअप लुक को भी नेचुरल रखा है और मैचिंग फुटवियर, स्टेटमेंट एसेसरीज से लुक कंप्लीट किया है.

पार्टी परफेक्ट लुक के लिए कोई आउटफिट आइडिया तलाश रही हो तो सुनीता आहूजा का ये लुक बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है. उनकी ड्रेस में अपर टॉप को वेलवेट का रखा गया है और रैप स्टाइल में स्टिचिंग है तो वहीं मैचिंग ग्लिटर स्ट्रेट लाइन स्कर्ट इसे बैलेंस कर रहा है. उनका ये लुक स्टनिंग है.

काफ्तान सूट से लेकर टॉप और लॉन्ग काफ्तान ड्रेसेस को आप अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं जो न सिर्फ स्टाइलिश बल्कि कंफर्टेबल लुक देती हैं. सुनीता आहूजा ने कॉलर वाली एंकल लेंथ काफ्तान ड्रेस कैरी की है, जिसमें उनका लुक काफी सोफेस्टिकेटेड लग रहा है. 

सुनीता आहूजा के इस लुक से भी आप आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने रेड कलर का एम्ब्रॉइडर्ड सेमी एथनिक आउटफिट कैरी किया है. इस तरह के टॉप प्लस साइज बॉडी पर खूब जंचते हैं. जो वेस्ट लाइन से फ्री स्टाइल फिटिंग वाले होते हैं और एक बढ़िया वॉल्यूम क्रिएट करते हैं साथ में अम्बरेला फ्लेयर्ड वाला प्लाजो परफेक्ट लुक देता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY