मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कैंसर से किडनी तक… गंभीर बीमारी का इलाज बना महंगा सौदा, मरीजों ने बताई दर्दभरी कहानी​ | David Warner के बाद Australia की सलामी जोड़ी पर संकट, Matt Renshaw लौटे और Labuschagne के लिए बढ़ी मुश्किलें​ | CM योगी आदित्यनाथ कैसे दे रहे हैं UP और जापान के बीच आर्थिक संबंधों को नई दिशा, जानें विस्तार से​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गौतम गंभीर और शुभमन गिल की इस गलती से ड्रा हो सकता है जीता हुआ पहला टेस्ट मैच, टीम इंडिया को 6 विकेट की है जरूरत​

भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज के पहली मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 462 रन लगा दिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम […]

भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज के पहली मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 462 रन लगा दिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम का पहले टेस्ट के दूसरे दिन स्कोर 9 विकेट पर 460 था।

फैंस इस बात की उम्मीद लगाए हुए बैठे थे कि इस सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम सुबह श्रीलंका के गेंदबाजों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहेगी।

तीसरे दिन कुलदीप और कृष्णा ने की शुरुआत

इसी के साथ ही टीम ओवरनाइट स्कोर पर घोषित करेगी, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट में फैंस को हैरान करते हुए ऐसा फैसला लिया है, जिससे जानने के बाद आपकी भी चौंकने वाले हैं।

दरअसल तीसरे दिन के मुकाबले में मैनेजमेंट टीम ने नाबाद कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में भेजा, तो आइए आपको भी मैच के तीसरे दिन के बारे में कुछ खास जानकारी देने की कोशिश करते हैं।

फैंस ने Team India मैनेजमेट के फैसले पर उठाए सवाल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट के द्वारा लिया गया यह फैसला एक डिफेंसिव फैसला था, जिसके बाद फैंस इस फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी डोडा गणेश ने भी मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठाया है।

जिसके बाद डोडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट फैंस के साथ शेयर की और उसमें लिखा कि “आप तीसरे दिन के सुबह दो टेलएंडर्स के साथ बल्लेबाजी करने का फैसला कैसे ले सकते हैं।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बोर्ड पर 462 रन बना कर ऑल आउट हो गई। इस हिसाब से तीसरे दिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बोर्ड पर केवल 2 रन ही जोड़े।

असिथा फर्नांडो ने लिया कृष्णा का विकेट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम ने तीसरे दिन के मुकाबला 460/9 के स्कोर से शुरु किया और बोर्ड पर केवल 2 ही रन लगा सके इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा का विकेट अपने नाम किया। श्रीलंका के गेंदबाजों ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है।

इस सीरीज के पहले मैच में प्रभात जयसुर्या ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 109 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद केशरा नुवान्था ने 3/175 विकेट अपने नाम किए और असिथा फर्नांडो ने 2/63 विकेट अपने नाम किए थे।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY