बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जैसे ही खाली किया, 2 घंटे बाद भरभराकर ढहा मकान, परिवार बोला- देवी मां के कहने पर निकले थे घर से बाहर​ | रेलवे का एक्शन… ट्रेनों से 8 हजार ऐसी पानी की बोतलें और आइसक्रीम जब्त, जिन्हें बेचने की नहीं थी इजाजत!​ | नोएडा से लखनऊ तक…,यूपी में घर खरीदना सबसे मुश्किल कहां पर है?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bhind Road Accident: भिंड में ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने से टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल, सभी यूपी के रहने वाले​

Bhind Road Accident: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे719 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास ट्रक और लोडिंग वाहन में भिड़ंत  हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हैं। घायलों में 5 की हालत […]

Bhind Road Accident: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे719 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास ट्रक और लोडिंग वाहन में भिड़ंत  हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धान रोपाई के बाद घर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और आसपास के गांवों के मजदूर ग्वालियर जिले के डबरा के पास चिनौर गांव में धान रोपाई का काम करने के बाद लोडिंग वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे छीमका गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

गायों को बचाने के चक्कर में हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में हादसा होने की बात सामने आई है। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर घायल ग्वालियर रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। डायल108 की 5 एंबुलेंस सहित डायल112 की मदद से सभी घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। जिनमें से 3 लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों और दोनों वाहनों की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: 

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY