सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: 2 करोड़ के लालच में 17 साल के किशोर की हत्या! प्राइवेट पार्ट विदेश भेजने की साजिश का शक​ | 20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें​ | Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार ने रचा इतिहास, ₹370 करोड़ में बिका मॉडल, ये है खासियत!​

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार ने सड़क पर उतरने से पहले ही इतिहास रच दिया है. कंपनी की खास इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce को अमेरिका के मोंटेरे में हुई एक चैरिटी नीलामी में 40 मिलियन डॉलर में बेचा गया. भारतीय करेंसी के हिसाब से कार की कीमत करीब ₹370 करोड़ के आसपास बैठती है. खास […]

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार ने सड़क पर उतरने से पहले ही इतिहास रच दिया है. कंपनी की खास इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce को अमेरिका के मोंटेरे में हुई एक चैरिटी नीलामी में 40 मिलियन डॉलर में बेचा गया. भारतीय करेंसी के हिसाब से कार की कीमत करीब ₹370 करोड़ के आसपास बैठती है. खास बात यह है कि यह कार अभी अपने खरीदार को मिली भी नहीं है.

यह कार Chassis 0 के नाम से पहचानी गई है. कंपनी के मुताबिक यह Luce प्रोग्राम की पहली प्रोडक्शन चेसिस है. इसी वजह से इसे फेरारी के इलेक्ट्रिक कार इतिहास का एक बेहद खास हिस्सा माना जा रहा है. यह नीलामी RM Sothebys ने आयोजित की थी. खास बात ये है कि नीलामी से मिलने वाले पैसों में से कंपनी कुछ भी अपनी पास नहीं रखेगी, बल्कि यानी पूरी 40 मिलियन डॉलर की रकम फेरारी फाउंडेशन को मिलेगी. इस पैसे का इस्तेमाल भविष्य में शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा.

पुराने रिकॉर्ड से काफी आगे निकली कार

Ferrari Luce ने नीलामी में पिछला रिकॉर्ड भी काफी पीछे छोड़ दिया है. 2025 में एक कस्टमाइज्ड Ferrari Daytona SP3 करीब 26 मिलियन डॉलर में बिकी थी. अब Luce ने 40 मिलियन डॉलर की कीमत के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फेरारी ने अपनी पहली ऑल इलेक्ट्रिक कार Luce को मई 2026 में पेश किया था. इसकी शुरुआती कीमत करीब 5.5 लाख यूरो यानी लगभग 6.36 लाख डॉलर बताई गई थी, लेकिन नीलामी में इसकी कीमत शुरुआती कीमत से कई गुना ज्यादा पहुंच गई. इस कार को फेरारी ने डिजाइन स्टूडियो LoveFrom के साथ मिलकर तैयार किया है. इस स्टूडियो की स्थापना Apple के पूर्व डिजाइन चीफ Jony Ive ने की है.

सिर्फ कीमत ही नहीं, डिजाइन भी खास

नीलामी के लिए तैयार की गई Luce को फेरारी के टेलर मेड प्रोग्राम के तहत खास तौर पर डिजाइन किया गया था. इसकी थीम रोशनी पर आधारित है. कार के बाहरी हिस्से पर खास पेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो रोशनी और देखने के कोण के हिसाब से हरे और बैंगनी रंग के बीच बदलता हुआ दिखाई देता है. कार के अंदर प्रीमियम लेदर का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा कस्टमाइज्ड व्हील, खास ब्रेक कैलिपर्स और अलग डिजाइन वाला फेरारी लोगो भी दिया गया है. कंपनी का कहना है कि पेंट की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि दो कारें बिल्कुल एक जैसी दिखाई नहीं देंगी. हालांकि, इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका Chassis 0 होना है. यानी खरीदार के पास Ferrari की इलेक्ट्रिक कार यात्रा का पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा.

1,000 से ज्यादा हॉर्सपावर

Ferrari Luce सिर्फ डिजाइन के मामले में ही खास नहीं है. इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं और हर पहिए को एक मोटर पावर देती है. इसका पावर आउटपुट 1,050 CV है. यह इलेक्ट्रिक कार केवल 2.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 310 किलोमीटर प्रति घंटा है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 530 किलोमीटर तक चल सकती है. कार में 122 kWh की बैटरी और 800वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है. इसका वजन करीब 2,260 किलोग्राम है. इसमें पांच लोग बैठ सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY