सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Skoda Slavia Facelift का टीजर जारी, नए लुक और फीचर्स के साथ होगी लॉन्च​ | सड़क पर उतरा मूक बधिर समाज, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा… की ये मांग​ | Awarapan 2 ने 2 दिनों में 50 करोड़ कमाए, गदर मचा रही Emraan Hashmi की फिल्म पर प्रोड्यूसर का हैरान करने वाला खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

WCL Season 3 में David Warner और Yuvraj Singh का जलवा, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगा रोमांच का तड़का​

 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी तीन अक्टूबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सत्र में खेलेंगे। यह टूर्नामेंट तीन से 18 अक्टूबर तक खेला जाएगा, हालांकि अभी तक आयोजन स्थल की घोषणा नहीं की गई है। डब्ल्यूसीएल के पहले […]

 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी तीन अक्टूबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सत्र में खेलेंगे।
यह टूर्नामेंट तीन से 18 अक्टूबर तक खेला जाएगा, हालांकि अभी तक आयोजन स्थल की घोषणा नहीं की गई है।

डब्ल्यूसीएल के पहले सत्र में इंडियन चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को हराया था। दूसरे सत्र में साउथ अफ्रीका चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को हराकर खिताब जीता था।

आयोजकों ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डब्ल्यूसीएल के तीसरे सत्र में कुछ बड़े खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इन खिलाड़ियों में युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी, मोईन अली, डेविड वार्नर और महमदुल्लाह रियाद भी शामिल हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY