रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Earring Designs For Festive Season: झुमकों के बिना एथनिक लुक है अधूरा, फेस्टिवल के लिए यहां देखें डिजाइन​ | PM Kisan: 4 भाइयों के नाम है जमीन तो क्या सभी को मिलेगा ₹6,000 का लाभ? जानें क्या कहता है PM Kisan का नियम​ | दांतों और मसूड़ों को बीमारियों से बचाएं, रोज अपनाएं ये हेल्दी आदतें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शरीर को लगेगा खाया-पिया, गट हेल्थ को सुधारने वाली ये 5 आसान आदतें अपना लें​

गट हेल्थ को सही रखने के लिए अपनी डाइट में प्रोबायोटिक फूड्स को शामिल करें. इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी आंतों को स्वस्थ रखकर खाने को सही से पचाने में मदद करने के साथ ही पोषक तत्वों को शरीर में सोखने में मदद करते हैं. आप रोजाना फर्मेंटेड चीजें जैसे दहीछाछ या थोड़ा […]

गट हेल्थ को सही रखने के लिए अपनी डाइट में प्रोबायोटिक फूड्स को शामिल करें. इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी आंतों को स्वस्थ रखकर खाने को सही से पचाने में मदद करने के साथ ही पोषक तत्वों को शरीर में सोखने में मदद करते हैं. आप रोजाना फर्मेंटेड चीजें जैसे दहीछाछ या थोड़ा सा अचार, किमची, केफिर, सॉरक्रॉट जैसी चीजें एक सीमित मात्रा में ले सकते हैं.

गट को दुरुस्त रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फाइबर से रिच चीजें शामिल करें. इससे पेट भी लंबा समय तक भरा रहेगा, जिससे आप अनहेल्दी खाने से बचेंगे. इससे खाना पचाने में भी मदद मिलती है. खासकर मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में आपको फाइबर से भरपूर चीजें जैसे साबुत अनाज, नाशपाती, चिया, फ्लैक्स सीड्स, खाने चाहिए.

तनाव आपके पाचन और गट दोनों को नुकसान पहुंचाता है. अगर आप देर रात तक जागते हैं तो ये भी स्ट्रेस की वजह बनता है. खासकर सुबह आपका मूड सही नहीं रहता है, जिससे आप सही से फ्रेश भी नहीं हो पाते हैं. सही टाइम पर सोने की आदत डालें और 78 घंटे की नींद लें.

खाने के बाद नियमित रूप से 10 मिनट तक टहलना बेहद जरूरी होता है. ये न सिर्फ आंतों में होने वाले पाचन के प्रोसेस को सही रखता है, बल्कि वजन को नियंत्रित रखने के लिए भी बेहद आवश्यक होता है. इससे आप डेली होने वाली परेशानियों जैसे भारीपन, गैस के पेट दर्द से भी बचे रहते हैं.

नियमित रूप से सही मात्रा में पानी पीना आपकी गट को सही रखने के लिए बेहद जरूरी है. पानी पाचन एंजाइमों के साथ मिलकर खाने को छोटे कणों में बांटता है,  जिससे खाना पच जाता है और आंतों से मल आसानी से बाहर आ जाता है. इससे कब्ज की शिकायत नहीं होती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY