रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ पैसा बचाने से नहीं बनेंगे अमीर, आज से अपनाएं ये पर्सनल फाइनेंस टिप्स​ | Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव​ | Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के लिए अभी से बनवा लें सूट, हिमांशी खुराना के लुक्स से लें डिजाइन के आइडिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Hathras Road Accident: एटा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार पलटी, ड्राइवर समेत 3 की मौत, बच्चे समेत 4 घायल​

UP Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एटा हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए […]

UP Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एटा हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 2:30 बजे सिकंदराराऊ से करीब 6 किलोमीटर आगे उमरावपुर गांव के पास हुआ। नोएडा से बांगरमऊ जा रही कार अचानक बेकाबू हो गई और इंडिकेटर बोर्ड को तोड़ते हुए पुलिया के किनारे पलट गई। कार में कुल सात लोग सवार थे।

हादसे में कार चालक राम जी, अवधेश और जगतपाल की मौत हो गई। वहीं, गोल्डी , राजीव , नकश और माया घायल हुए हैं। घायलों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घायलों को हाथरस के बागला सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को सीधा कराया और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, कार सवार लोग नोएडा से बांगरमऊ में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। फिलहाल हादसे की वजह की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY