बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Flood Crisis: पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे… प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!​ | Love Horoscope For 20 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | अयोध्या: SIT जांच के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा की बढ़ी सक्रियता, साधु-संतों से कर रहे मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली में 19 अगस्त तक बरसेंगे बादल… यूपी से लेकर ओडिशा तक अलर्ट, जानें हिमाचल-उत्तराखंड समेत अपने राज्य का हाल​

IMD weather forecast: देशभर में इन दिनों मॉनसून ने रौद्र रूप धारण कर रखा है. मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों में रोजाना मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. दिल्लीएनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. बंगाल और केरल तक बरसात देखने को मिल रही है. देश में 12 […]

IMD weather forecast: देशभर में इन दिनों मॉनसून ने रौद्र रूप धारण कर रखा है. मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों में रोजाना मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. दिल्लीएनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. बंगाल और केरल तक बरसात देखने को मिल रही है. देश में 12 राज्य बारिश और बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं. हिमाचल प्रदेश से तबाही की दिल दहलाने वाली तस्वीरें आई हैं. राज्य में न सिर्फ पुल पानी में समा गया बल्कि पूरा इलाके में पानी भर गया. इन सबके बीच आईएमडी ने आज कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

दिल्लीएनसीआर में इस हफ्ते की शुरुआत से बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज 14 अगस्त को पूरे दिल्लीएनसीआर क्षेत्र में बादल डेरा डालकर रख सकते हैं. दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. हल्की बारिश और बूंदाबादी का सिलसिला राज्य में 19 अगस्त तक जारी रह सकता है. वहीं राज्य में आज अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी के 28 जिलो में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभग के अनुसार, यूपी में मॉनसून फिर सक्रिय हुआ है. इसका असर 17 अगस्त तक देखने को मिल सकता है. शुक्रवार को प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 55 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में भी कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है. झारखंड के कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट है.

इन राज्यों में अलर्ट

राजस्थान में इन दिनों मॉनसून एक्टिव है. आज राज्य के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भारी से भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में भी आज कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है. दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज मौसम विभाग की ओर से भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में आंधीतूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के लाहौलस्पीति, कुल्लू, ऊना, किन्नौर, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, चंबा और मंडी में बारिश के साथ आंधीतूफान देखने को मिल सकता है. जम्मूकश्मीर में आज कई जिलों में बारिश के साथ आंधीतूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY