रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Earring Designs For Festive Season: झुमकों के बिना एथनिक लुक है अधूरा, फेस्टिवल के लिए यहां देखें डिजाइन​ | PM Kisan: 4 भाइयों के नाम है जमीन तो क्या सभी को मिलेगा ₹6,000 का लाभ? जानें क्या कहता है PM Kisan का नियम​ | दांतों और मसूड़ों को बीमारियों से बचाएं, रोज अपनाएं ये हेल्दी आदतें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

बारिश में धुंधली हो जाती हैं कार की हेडलाइट्स? अपनाएं ये आसान टिप्स​

Car Headlight Cleaning Tips: बारिश और कोहरे के मौसम में सड़क पर साफ दिखाई देना बहुत जरूरी है. खासकर रात में ड्राइविंग करते समय कार की हेडलाइट्स साफ होंगी, तो रास्ता बेहतर नजर आएगा और हादसे का खतरा भी कम होगा. समय के साथ हेडलाइट्स पर धूल, ग्रीस, पानी और नमी जमने लगती है. इससे […]

Car Headlight Cleaning Tips: बारिश और कोहरे के मौसम में सड़क पर साफ दिखाई देना बहुत जरूरी है. खासकर रात में ड्राइविंग करते समय कार की हेडलाइट्स साफ होंगी, तो रास्ता बेहतर नजर आएगा और हादसे का खतरा भी कम होगा.

समय के साथ हेडलाइट्स पर धूल, ग्रीस, पानी और नमी जमने लगती है. इससे लेंस पर एक धुंधली परत बन सकती है और रोशनी पहले जैसी साफ नहीं रहती. हालांकि, हर बार हेडलाइट्स को चमकाने के लिए प्रोफेशनल सर्विस की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान घरेलू तरीकों से भी इन्हें साफ रखा जा सकता है. यहां 5 आसान तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप बारिश के मौसम में कार की हेडलाइट्स को साफ और चमकदार रख सकते हैं.

डिश सोप और गर्म पानी से करें सफाई

रोजाना जमने वाली धूल और गंदगी हटाने के लिए हल्का डिश सोप और गर्म पानी काफी है. एक मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में भिगोएं और हेडलाइट की सतह को धीरेधीरे साफ करें.इसके बाद साफ पानी से लेंस को धो लें. आखिर में एक दूसरे साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से हेडलाइट को अच्छी तरह सुखा दें. इससे पानी के निशान भी नहीं रहेंगे.

पानी के दाग के लिए सिरके का घोल

के पानी में मौजूद मिनरल्स कई बार हेडलाइट पर सफेद या धुंधले दाग छोड़ देते हैं. इन्हें हटाने के लिए सफेद सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाकर घोल तैयार कर सकते हैं.

इस घोल को सीधे हेडलाइट पर डालने के बजाय मुलायम कपड़े पर लगाएं. फिर लेंस को धीरेधीरे पोंछें. सफाई के बाद साफ पानी से हेडलाइट धोकर माइक्रोफाइबर कपड़े से पूरी तरह सुखा दें.

हल्के ऑक्सीडेशन के लिए बेकिंग सोडा

अगर हेडलाइट पर हल्की धुंध या ऑक्सीडेशन दिखाई दे रहा है, तो बेकिंग सोडा और थोड़े पानी से बना पेस्ट मदद कर सकता है. इस पेस्ट को मुलायम कपड़े से लेंस पर लगाएं और बहुत हल्के हाथ से छोटेछोटे गोल घुमाते हुए रगड़ें. इसके बाद हेडलाइट को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें.

ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा थोड़ा खुरदरा होता है. इसलिए इसे रोजाना इस्तेमाल न करें और केवल जरूरत पड़ने पर ही यह तरीका अपनाएं.

ऑयली परत हटाने के लिए आइसोप्रोपिल अल्कोहल

कभीकभी सड़क पर इस्तेमाल होने वाले स्प्रे या दूसरी चीजों की वजह से पर तेल जैसी परत जम जाती है. सामान्य पानी से इसे पूरी तरह हटाना मुश्किल हो सकता है.

ऐसे में थोड़े डाइल्यूटेड आइसोप्रोपिल अल्कोहल को मुलायम कपड़े पर लगाकर हेडलाइट को धीरे से पोंछ सकते हैं. अल्कोहल को सीधे हेडलाइट पर न डालें. सफाई के बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से सतह को अच्छी तरह पोंछ दें.

ताजा कीचड़ तुरंत साफ करें

बारिश में गाड़ी चलाने के बाद हेडलाइट पर कीचड़ और सड़क की गंदगी जमना आम बात है. कोशिश करें कि यह गंदगी सूखने से पहले ही साफ कर दी जाए.इसके लिए गर्म पानी में हल्का गीला किया हुआ साफ माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें. हेडलाइट को बिना ज्यादा दबाव डाले धीरेधीरे पोंछें. इससे प्लास्टिक लेंस पर खरोंच पड़ने का खतरा कम रहेगा और गंदगी की मोटी परत भी नहीं जमेगी.

इन आसान तरीकों से आप अपनी कार की हेडलाइट्स को साफ रख सकते हैं. बारिश और कोहरे के दौरान साफ हेडलाइट्स बेहतर रोशनी और अच्छी विजिबिलिटी में मदद करती हैं, जिससे रात में ड्राइविंग थोड़ी सुरक्षित हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY