सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Skoda Slavia Facelift का टीजर जारी, नए लुक और फीचर्स के साथ होगी लॉन्च​ | सड़क पर उतरा मूक बधिर समाज, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा… की ये मांग​ | Awarapan 2 ने 2 दिनों में 50 करोड़ कमाए, गदर मचा रही Emraan Hashmi की फिल्म पर प्रोड्यूसर का हैरान करने वाला खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

World Elephant Day: हाथियों का स्वर्ग है भारत की ये जगह, ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट, ऐसे पहुंचें​

हर साल 12 अगस्त के दिन को वर्ल्ड एलीफैंट डे के रूप में मनाया जाता है. हाथियों की सेफ्टी और उनकी संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिन की शुरुआत की गई. इस मौके पर जानें भारत में कहां सबसे ज्यादा हाथी मिलते हैं. यहां कैसे पहुंचें जानें…. नागरहोल टाइगर रिजर्व, कर्नाटक दक्षिण भारत […]

हर साल 12 अगस्त के दिन को वर्ल्ड एलीफैंट डे के रूप में मनाया जाता है. हाथियों की सेफ्टी और उनकी संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिन की शुरुआत की गई. इस मौके पर जानें भारत में कहां सबसे ज्यादा हाथी मिलते हैं. यहां कैसे पहुंचें जानें….

नागरहोल टाइगर रिजर्व, कर्नाटक दक्षिण भारत में कई खूबसूरत नेशनल पार्क हैं और इनमें से एक नागरहोल भी है. ये मैसूरु और कोडागु के बीच फैला है. बताया जाता है कि यहां एशियाई हाथियों की संख्या काफी ज्यादा है. कर्नाटक टूरिज्म इसे  दुनिया के बड़े एशियाई हाथी झुंडों वाले क्षेत्रों में बताता है.

काबिनी क्षेत्र भी है फेमस इस रिजर्व पार्क का दीदार करने जाए तो काबिनी क्षेत्र में भी घूमें. खास बात है कि काबिनी में जीप और बोट सफारी दोनों को एंजॉय किया जा सकता है. नागरहोल में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से सुबह और शाम की सफारी चलती है.

नागरहोल कैसे पहुंचें मैसरु की नागरहोल से दूरी महज 80 से 90 किलोमीटर है. ट्रेन या फ्लाइट से मैसूरु पहुंचने के बाद यहां से टैक्सी करके आप नागरहोल पहुंच सकते हैं. बेंगलुरु से यहां की दूरी करीब 240 किलोमीटर है.

कब यहां जाना है बेस्ट नागरहोल जाने का बेस्ट टाइम अक्टूबर से मई के बीच का है. मानसून के बाद यहां मौसम बहुत सुहावना हो जाता है और ये सर्दियों तक ये नेचुरल ब्यूटी बनी रहती है. इस नेशनल पार्क के आसपास रुकने की कई फैसिलिटी मौजूद हैं. आप यहां जंगल लॉन्ज, रिसोर्ट, होटल या होमस्टे ले सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY