मंगलवार, 11 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR में कांवड़ियों की भीड़ खत्म… फिर भी लगेगा जाम, नोएडा में भी कई जगह रूट डायवर्ट​ | बैंकों का 2.85 लाख करोड़ रुपया डकार गए लोग, सरकार ने 7 हजार पर कसा शिकंजा​ | Shaheen Afridi vs Babar Azam: पाकिस्तान की कप्तानी पर छिड़ी जंग, अफरीदी बोले- ‘फिलहाल मैं ही कप्तान हूं’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बंदरों से निपटने का ‘देसी जुगाड़’ बना चर्चा का विषय​

पीवी सिंधू ने की भारतीय तैयारियों की तारीफ नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से पहले आयोजन स्थल की तैयारियों के बीच बंदरों की चुनौती भी सामने आई है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बंदरों को दूर रखने के लिए लंगूर की आवाज की नकल करने […]

पीवी सिंधू ने की भारतीय तैयारियों की तारीफ

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से पहले आयोजन स्थल की तैयारियों के बीच बंदरों की चुनौती भी सामने आई है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बंदरों को दूर रखने के लिए लंगूर की आवाज की नकल करने का अनोखा इंतजाम किया जा रहा है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने इस अनोखे ‘देसी जुगाड़’ की तारीफ की है।

सिंधू ने सोशल मीडिया पर इस पहल को ‘यूनिकली इंडियन’ बताते हुए कहा कि लोग समाधान पर हंस सकते हैं, लेकिन भारत की ओर से दुनिया की मेजबानी के लिए पर्दे के पीछे की जा रही मेहनत की सराहना होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय गर्मजोशी और आतिथ्य को भी खास बताया।

दरअसल, जनवरी में इसी स्टेडियम में आयोजित इंडिया ओपन के दौरान बंदरों और पक्षियों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठे थे। इस बार आयोजकों का कहना है कि पुरानी कमियों को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं और विश्व चैंपियनशिप के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी।

विश्व चैंपियनशिप भारत में 17 साल बाद आयोजित हो रही है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथसाथ आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी दुनियाभर की नजर रहेगी। पीवी सिंधू भी इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की प्रमुख उम्मीदों में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने जापान ओपन का खिताब जीतकर शानदार फॉर्म का संकेत दिया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY