मंगलवार, 11 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
3 दिन पहले जिस खिलाड़ी ने गिल और गंभीर पर लगाया था गंभीर आरोप उसे ही साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में मिली जगह​ | 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों पर संसद से आया अपडेट, मार्केट में अब आएंगे 1 अरब नए नोट​ | UP में बीजेपी की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, हाई कोर्ट के आदेश पर शासन ने लिया एक्शन, जानें पूरा मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Barish me Keechad ke Daag Kaise Hataye: बारिश में कपड़ों पर लग गए कीचड़ के दाग, जानें इसे छुटाने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स​

Barish me Keechad ke Daag Kaise Hataye: बारिश के सीजन मौज मस्ती और खुशनुमा माहौल के साथ कुछ परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में कपड़ों पर लगे कीचड़ के दाग छुटाना सबसे टेड़ी खीर हो जाती है। ऐसे में यदि आप भी कीचड़ के दाग से परेशान हैं तो चलिए आज हम आपके […]

Barish me Keechad ke Daag Kaise Hataye: बारिश के सीजन मौज मस्ती और खुशनुमा माहौल के साथ कुछ परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में कपड़ों पर लगे कीचड़ के दाग छुटाना सबसे टेड़ी खीर हो जाती है। ऐसे में यदि आप भी कीचड़ के दाग से परेशान हैं तो चलिए आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं बारिश में कीचड़ के दाग छुड़ाने के टिप्स और ट्रिक्स क्या हैं। 

गर्म पानी और डिटर्जेंट से हटाएं दाग

 

 

अगर बारिश में कपड़ों पर कीचड़ लग जाए तो उन्हें ज्यादा देर तक छोड़ने के बजाय जल्द साफ करने के लिए रख दें। गर्म पानी में डिटर्जेंट मिलाकर कपड़े को करीब 1 घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद सॉफ्ट ब्रश की मदद से दाग वाली जगह को हल्के हाथों से रगड़ें। दाग साफ होने के बाद कपड़े को साफ पानी से धोकर सुखा दें।

बेकिंग सोडा और नींबू का करें इस्तेमाल

कपड़ों पर लगे जिद्दी कीचड़ के दाग के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में नींबू का रस लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर पतली परत में लगाएं। इसके बाद सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। दाग साफ होने पर कपड़े को पानी से अच्छी तरह धो लें और सूखने के लिए रख दें।

विनेगर से भी साफ होंगे मिट्टी के दाग

विनेगर को भी कपड़ों से कीचड़ के दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गर्म पानी में विनेगर मिलाएं और कपड़े को करीब 30 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें। इसके बाद दाग वाली जगह को सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें। आखिर में कपड़े को साफ पानी से धोकर सुखा दें।

Note: किसी भी घरेलू क्लीनिंग उपाय को इस्तेमाल करने से पहले कपड़े के एक छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर टेस्ट कर लेना बेहतर है, खासकर रंगीन या नाजुक कपड़ों पर।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY