मंगलवार, 11 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
व्यापार घाटा $30.4 बिलियन के पार! टेंशन में क्यों नहीं है सरकार? यहां समझें पूरा गणित​ | Hariyali Teej 2026 Astrology: 4 शुभ ग्रहों की युति, जानें Shubh Muhurat और सुखी Marital Life के उपाय​ | पुणे के चाकण MIDC से 20 कंपनियों का पलायन! 1000 करोड़ के कारोबार पर असर, 4000 कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया खतरा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

3 दिन पहले जिस खिलाड़ी ने गिल और गंभीर पर लगाया था गंभीर आरोप उसे ही साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में मिली जगह​

Sarfaraz Khan: भारतीय टीम ने बीते समय में काफी खराब प्रदर्शन दिखाया है। बीते समय में टीम ने कई महत्वपूर्ण सीरीजों में हार का सामना किया। जिसका बड़ा कारण है टीम में बेहतरी प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों का चोटिल होना। अब भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 […]

Sarfaraz Khan: भारतीय टीम ने बीते समय में काफी खराब प्रदर्शन दिखाया है। बीते समय में टीम ने कई महत्वपूर्ण सीरीजों में हार का सामना किया। जिसका बड़ा कारण है टीम में बेहतरी प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों का चोटिल होना। अब भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से करना है जिसके लिए टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और वह पर 3 दिवसीय अभ्यास मुकाबले खेलते हुए नजर आ रही है। इस बीच टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल टीम इंडिया का एक बेहतरीन और घातक गेंदबाज अपनी चोट के कारण इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बनने वाला है। वही जसप्रीत बुमराह भी अपने घुटने की चोट के कारण इस सीरीज में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। दो बेहतरीन खिलाड़ियों के टीम से बाहर जाने के बाद टीम में बल्लेबाजों की एंट्री कराई गई है। तो आइए इसके बारे में हम आपको कुछ खास जानकारी देते हैं।

साई सुंदर्शन को किया गया Team India से बाहर

हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के खिलाड़ी साईं सुदर्शन अपने दाएं पैर के अंगुठे की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए लिए दोनों मैचों में टीम का हिस्सा नही रहने वाले हैं. बता दें कि मौजूदा समय में साईं सुदर्शन बेंगलुरू में स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आराम कर रहें हैं।

इसके बाद BCCI के द्वारा भारतीय टीम से लंबे समय के लिए टीम से बाहर रहने वाले खिलाड़ी सरफराज खान की इस सीरीज के लिए टीम में वापसी कराई गई है। जिसके बाद सरफराज खान 15 अगस्त को मैदान में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।

BCCI को 3 दिन पहले दिया था बयान

दरअसल बीते समय समय से भारतीय टीम में जगह ने मिलने के कारण बीते 3 दिन पहले सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में सरफराज खान ने फिल्म जर्सी का एक सीन शेयर किया था।

इस पोस्ट के कैप्शन में सरफराज ने दिखा था कि मै फिट न भी बैठू, लेकिन अपनी पूरी ताकत से लडूंगा। इस पोस्ट से सरफराज ने BCCI को अपनी वापसी का एक संदेंश दिया था।

कैसा रहा है Sarfaraz Khan का करियर

भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ी सरफराज खान के करियर की बात करें तो खिलाड़ी ने टीम के लिए कुछ ज्यादा मैचों में प्रदर्शन नही दिखाया है। सरफराज ने भारतीय टीम के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें 1 मैच में सरफराज ने शतकीय पारी खेली थी।

वहीं खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2024 में खेली गई सीरीज में टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेला था जिसके बाद से आज तक खिलाड़ी को बोर्ड के द्वारा टीम में वापसी का मौका नही दिया जा रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY