रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: ‘बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion’​ | यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी के बावजूद ड्रा हो रहा था मैच अंतिम ओवर में 16 रनों की थी जरूरत तभी सिराज ने चौके छक्के की बारिश कर दिलाई जीत​ | खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है? जानें इसके पीछे की वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सीएम योगी का सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर हमला, बोले- सपा-कांग्रेस ने युवाओं के लिए खड़ा किया पहचान का संकट​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने देश को बांटने का काम किया है. उन्होंने सवाल किया कि सपा […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने देश को बांटने का काम किया है. उन्होंने सवाल किया कि सपा और कांग्रेस ने अपने सरकार काल में युवाओं के साथ क्या किया था? जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में हमने भारत को बदलते देख रहे हैं.

ने सवाल किया कि यूपी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को सबसे ज्यादा शासन का मौका मिला, लेकिन युवाओं के लिए क्या किया? कांग्रेस ने 5560 साल तक देश में शासन किया और देश के साथ धोखा किया.

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के और सपा ने यूपी के युवाओं के लिए पहचान का संकट खड़ा किया था. जब देश में उग्रवाद, आतंकवार होगा, उपद्रव होगा. दंगे होंगे तो अनुमान लगा सकते है कि इससे सर्वाधिक युवा प्रभावित होंगे.

विपक्ष पर सीएम योगी का हमला

उन्होंने कहा कि अब युवा सिर्फ जॉब सीकर नहीं है, जॉब के लिए भटकता नहीं है. आज का युवा जॉब देने वाला बन गया है. आज भारत के अंदर जो इकोसिस्टम तैयार हुआ है, उसका विस्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं राहुल गांधी और अखिलेश यादव से कि यूपी में सबसे अधिक बार शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ, उन्होंने युवाओं के साथ ऐसा क्या किया कि उनके साथ जाएं? कांग्रेस ने देश के और सपा ने यूपी के युवाओं के लिए पहचान का संकट खड़ा किया था

मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास

उन्होंने कहा कि पिछले 89 सालों मे जो प्रयास हुआ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जो प्रयास हुआ है. देश के अंदर 112 जनपद आकांक्षी जनपद हैं और अग्रणी छलांग लगाने वाला कोई जनपद है और नीति आयोग से 25 करोड़ की पुरष्कार प्राप्त करने वाला कोई जनपद है तो वो सिद्धार्थनगर जनपद है. अब यह विकास के पैदान पर तेजी के साथ अग्रणी भूमिका के लिए जाने जाने वाला जनपद है.

योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

सीएम योगी ने कहा कि आज के युवा की आवश्यकता अच्छी शिक्षा, स्किलिंग, रोजगार और उद्यमता है. पिछले 12 वर्षों में देश में 17 करोड़ लोगों को नौकरी मिली है. यूपी समेत देश भर में 17 हजार स्किलिंग सेंटर हैं. 15 हजार से अधिक ITI हैं और इनमें युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि देश भर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2014 में 431 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन 2025 में बढ़कर 818 मेडिकल कॉलेज हो गये हैं. Aims 7 थे, जिसमें एक कांग्रेस ने और 6 अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था और पीएम मोदी ने 23 तक कर दिया. 2014 से पहले MBBS की 51341 सीटें थीं, आज 128926 सीटें हो गयी हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY