रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Car Windshield Fog Tips: बारिश में कार के शीशों पर जमती है धुंध? तुरंत करें ये काम, साफ दिखेगा रास्ता​ | काले चने से बनाएं हेल्दी स्नैक्स, शाम की चाय के साथ करें सर्व​ | पत्नी और कूरियर बॉय की सीक्रेट चैट देख थर-थर कांपा पति, सीधे पहुंचा थाने… रोंगटे खड़े कर देगी ये क्राइम स्टोरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5300 में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को फाइनल इंटरव्यू​

अयोध्या में राम मंदिर की व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने के लिए नए CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा आवेदन आए थे. इनमें से शुरुआती जांच के बाद 54 उम्मीदवारों को चुना गया है. अब इनमें से 18 उम्मीदवार अंतिम […]

अयोध्या में राम मंदिर की व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने के लिए नए CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा आवेदन आए थे. इनमें से शुरुआती जांच के बाद 54 उम्मीदवारों को चुना गया है. अब इनमें से 18 उम्मीदवार अंतिम राउंड में पहुंच गए हैं. इनका आखिरी इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में होगा. इंटरव्यू के बाद चयन समिति तीन नामों की लिस्ट तैयार करेगी. इसके बाद ट्रस्ट की बैठक में नए CEO के नाम पर फैसला लिया जा सकता है.

अयोध्या में राम मंदिर के CEO पद के लिए 13 जुलाई को आवेदन मांगे गए थे और 18 जुलाई तक आवेदन लिए गए. 5,300 से ज्यादा आवेदन आने के बाद उनकी स्क्रीनिंग की गई और 54 लोगों को अगले दौर के लिए चुना गया. अब इन 54 में से 18 उम्मीदवारों को फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. तीन सदस्यों वाली चयन समिति इन सभी का इंटरव्यू लेगी. इस समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली कर रहे हैं. समिति में डॉ सुरेश हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी भी शामिल हैं.

2 सितंबर को हो सकता है फैसला

आखिरी इंटरव्यू के बाद समिति तीन उम्मीदवारों के नाम ट्रस्ट को देगी. इसके बाद 2 सितंबर को होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में नए CEO के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है. माना जा रहा है कि प्रशासन चलाने का अनुभव रखने वाले लोगों को इस पद के लिए प्राथमिकता मिल सकती है. किसी रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को भी CEO बनाए जाने की संभावना है. इससे पहले 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में CEO के चयन के लिए तीन सदस्यों वाली समिति बनाई गई थी. 2 सितंबर की बैठक में नए CEO के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है.

दानपात्रों में चोरी के बाद बढ़ी जरूरत

राम मंदिर में कामकाज को बेहतर तरीके से संभालने के लिए CEO का पद बनाया जा रहा है. खास तौर पर मंदिर के दानपात्रों से मिलने वाले पैसे की गिनती के दौरान चोरी की घटना सामने आने के बाद इस पद की जरूरत और ज्यादा महसूस की गई. मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसके अलावा दान और दूसरी व्यवस्थाओं से जुड़े काम भी लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में ट्रस्ट एक ऐसे अधिकारी की नियुक्ति करना चाहता है, जो मंदिर की रोजमर्रा की व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज पर नजर रख सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY