सोमवार, 3 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘मैं अंकुर के बिना नहीं रह सकती थी…’, सुसाइड नोट लिख कपल ने खा लिया जहर, युवक की मौत​ | Ghaziabad Meerut School College Holiday: गाजियाबाद और मेरठ में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, कांवड़ यात्रा की वजह से छुट्टी​ | 45 हजार की पेंशन, लेकिन बैंक खाते में पहुंचे 12 लाख से ज्यादा… राम मंदिर केस में बड़ा खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs PAK: पाकिस्तान से जीता हुआ मैच हार रहा था भारत, तभी धवन ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई, 2 विकेट से जीता भारत​

Team India: एशिया लीजेंड लीग का दूसरा सीजन जाम्बिया के लुसाका स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है, आज इस लीग में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से हुआ. भारतीय टीम इस लीग में इंडियन रॉयल्स के नाम से खेल रही है, वहीं पाकिस्तान की टीम पाकिस्तान पैंथर्स के नाम […]

Team India: एशिया लीजेंड लीग का दूसरा सीजन जाम्बिया के लुसाका स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है, आज इस लीग में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से हुआ. भारतीय टीम इस लीग में इंडियन रॉयल्स के नाम से खेल रही है, वहीं पाकिस्तान की टीम पाकिस्तान पैंथर्स के नाम से इस टूर्नामेंट में उतरी है.

भारतीय टीम ने आज एक बार फिर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है, भारतीय टीम की जीत में धवन की काफी अहम भूमिका रही. पाकिस्तान पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए और भारतीय टीम के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम इंडिया ने 2 विकेट शेष रहते ही अपने नाम कर लिया.

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए 167 रन

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और यासिर बट सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने, इसके बाद इमरान नजीर और इबरार हुसैन ने अच्छी साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की.

इमरान नजीर ने 29 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं तौफीक उमर ने भी 23 गेंदों में 39 रन बनाए, उन्हें ऋषि धवन ने अपना शिकार बनाया, उसके बाद पाकिस्तान की टीम कोई खास साझेदारी नही कर सकी और पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 167 रन बनाए.

Team India ने 17.3 ओवरों में ही जीता मैच

भारतीय टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो नमन ओझा 4 और असद पठान सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद अभिषेक जलोटा और ऋषि धवन ने भारतीय पारी को संभाला. अभिषेक जलोटा ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए. वहीं ऋषि धवन ने 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली.

इसके बाद सुबोथ भारती ने 29 गेंदों में 46 रन बनाकर चलते बने, इसके बाद टीम इंडिया लड़खड़ाई, लेकिन नमन ओझा, ऋषि धवन और सुबोथ भारती के तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम कर चुकी थी और रही सही कसर भारतीय गेंदबाजों ने पूरा किया, टीम इंडिया ने इस मैच को 17.3 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY