मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Flood: प्रयागराज में बारिश का कहर! 4 फीट पानी में डूबे घर, नाव से रेस्क्यू; रामबाग स्टेशन के ट्रैक भी जलमग्न​ | नए अवतार में आई Skoda Slavia, अब मिलेंगे मसाज सीट जैसे लग्जरी फीचर्स​ | Sweet Recipe For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर बनाएं मूंगफली पाक, स्वाद ऐसा मिनटों में हो जाएगा डिब्बा खाली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में ‘पति-पत्नी और वो’ का ड्रामा… दो महिलाएं आपस में भिड़ी, जमकर चले लात-घूंसे, ये था मामला​

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक नामी हाईराइज सोसाइटी में पतिपत्नी के आपसी विवाद ने उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया, जब पति की महिला मित्र और पत्नी आमनेसामने आ गईं. देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल […]

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक नामी हाईराइज सोसाइटी में पतिपत्नी के आपसी विवाद ने उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया, जब पति की महिला मित्र और पत्नी आमनेसामने आ गईं. देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गई. सोसाइटी में मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 2 की 14th एवेन्यू सोसाइटी का है. बताया जा रहा है कि पतिपत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है. शनिवार को पति की महिला मित्र सोसाइटी स्थित अपना फ्लैट खाली कर रही थी. उसने सामान शिफ्ट कराने में मदद के लिए उस व्यक्ति को सोसाइटी में बुला लिया. इसकी भनक किसी तरह व्यक्ति की पत्नी को लग गई. पत्नी भी अपने पति का पीछा करते हुए सीधे सोसाइटी पहुंच गई.

देखते ही भड़की पत्नी, जमकर चले लातघूंसे

सोसाइटी परिसर में जैसे ही पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, उसका पारा चढ़ गया. पहले तो दोनों महिलाओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया. दोनों महिलाओं ने एकदूसरे के बाल पकड़े और जमकर धक्कामुक्की व मारपीट की. इस दौरान सोसाइटी में मौजूद लोग बीचबचाव करने की कोशिश करते दिखे. इसी बीच किसी निवासी ने 12 सेकंड का यह पूरा घटनाक्रम अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

पुलिस पहुंची मौके पर, दोनों पक्षों में समझौते की बात

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बिसरख थाने ले आई. शुरुआती पूछताछ में किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया. बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता करने की बात कही और कानूनी कार्रवाई न करने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर भेज दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

हालांकि, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है. इस संबंध में बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो किस आधार पर और किसने वायरल किया है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों को दोबारा थाने बुलाया जाएगा और यदि किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत मिलती है, तो कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY