गुरुवार, 13 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति​ | क्या है MMR वैक्सीन, अमेरिका में इसकी अलग-अलग डोज देने के फैसले का विरोध क्यों?​ | WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

इस राज्य में बढ़े दूध के दाम, दही और पनीर भी महंगा, इतनी बढ़ गई कीमत?​

महाराष्ट्र में दूध खरीदने वाले लोगों को अब अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी. राज्य में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है. मंगलवार यानी 11 अगस्त से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगे. दूध की कीमत बढ़ाने का फैसला राज्य की प्रमुख सहकारी […]

महाराष्ट्र में दूध खरीदने वाले लोगों को अब अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी. राज्य में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है. मंगलवार यानी 11 अगस्त से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगे. दूध की कीमत बढ़ाने का फैसला राज्य की प्रमुख सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया. यह बैठक मिल्क प्रोड्यूसर एंड प्रोसेसर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई थी.

एसोसिएशन के मुताबिक, दूध की कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ी हुई लागत है. पिछले कुछ समय में डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और दूध की पैकेजिंग का खर्च भी काफी बढ़ गया है. एसोसिएशन का कहना है कि पैकेजिंग लागत में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, डेयरियों को किसानों से दूध खरीदने के लिए पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. आने वाले समय में दूध की खरीद कीमत में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

दही और पनीर भी महंगा

इन बढ़ती लागतों को देखते हुए एसोसिएशन ने दूध की बिक्री कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. यानी 11 अगस्त से महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमत मौजूदा दर से 2 रुपये प्रति लीटर ज्यादा हो जाएगी. सिर्फ दूध ही नहीं, बल्कि डेयरी से जुड़े दूसरे उत्पाद भी महंगे होने जा रहे हैं. एसोसिएशन ने डेयरी उत्पादों की कीमतों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इसमें दूध से बने अलगअलग उत्पाद शामिल हो सकते हैं. दूध की कीमत बढ़ने का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ सकता है. खासकर उन परिवारों पर ज्यादा असर होगा, जो रोजाना बड़ी मात्रा में दूध खरीदते हैं. इसके अलावा दूध से बने उत्पादों की कीमत बढ़ने से दही, पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY