शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

95 हजार रुपये में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक बाइक, रेंज 160 किमी, फीचर्स भी शानदार​

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली कंपनी Revolt Motors ने भारतीय बाजार में अपनी नई RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी है. इस कीमत में सरकार की PM EDRIVE योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी शामिल है. कंपनी का कहना है कि यह शुरुआती ऑफर […]

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली कंपनी Revolt Motors ने भारतीय बाजार में अपनी नई RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी है. इस कीमत में सरकार की PM EDRIVE योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी शामिल है. कंपनी का कहना है कि यह शुरुआती ऑफर केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा. इसके बाद बाइक की कीमत में बदलाव हो सकता है.

Revolt Motors ने बताया कि नई RVX को देशभर में मौजूद उसके 200 से अधिक डीलरशिप के जरिए खरीदा जा सकेगा. वहीं, दिल्ली के ग्राहकों के लिए यह बाइक और भी सस्ती हो जाएगी. नई दिल्ली EV पॉलिसी और सरकारी प्रोत्साहन लागू होने के बाद इसकी प्एक्सशोरूम कीमत सिर्फ 94,990 रुपये रह जाएगी.

इलेक्ट्रिक बाइक की स्पीड

नई Revolt RVX में 4 किलोवॉट का मिडड्राइव परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. यह मोटर अधिकतम 5.3 किलोवॉट की पावर और पहिए पर 230Nm तक का टॉर्क पैदा करती है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं, Boost मोड में इसकी अधिकतम स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है.

रेंज और चार्जिंग

बाइक में 3.24kWh की रिमूवेबल NMC बैटरी दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से निकाला भी जा सकता है. कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक IDC प्रमाणित 160 किलोमीटर तक की रेंज देती है. अगर फास्ट चार्जर का इस्तेमाल किया जाए तो बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 80 मिनट में चार्ज हो जाती है. इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

राइडिंग मोड

फीचर्स की बात करें तो Revolt RVX में आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया है. बाइक में अपसाइडडाउन फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और चार राइडिंग मोड दिए गए हैं. इनमें Boost, Sport, City और Eco मोड शामिल हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है.

स्मार्ट फीचर्स

इसके अलावा बाइक में 3.5 इंच की IP67 रेटिंग वाली डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ओवरदएयर अपडेट, जियोफेंसिंग, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, वॉक असिस्ट, व्हीकल लोकेटर, कॉल और मैसेज अलर्ट के साथसाथ इमोबिलाइजर जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. ये सभी फीचर्स बाइक को ज्यादा सुरक्षित और इस्तेमाल में आसान बनाते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY