शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UPI पेमेंट रहेगा ‘फ्री’, छोटे व्यापारियों को भी ट्रांजैक्शन पर नहीं देनी होगी कोई फीस, सरकार ने किया साफ​ | Unnao Post Office Assistant Rishwat: बीघापुर डाकघर का कार्यालय सहायक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने किया ट्रैप​ | फैटी लिवर में कौन से फूड्स खाना जरूरी हैं? जानें सही डाइट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हाई बीपी में कितना नमक खाना चाहिए? जानें सही मात्रा​

हाई ब्लड प्रेशर आजकल एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है. खानपान का सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है. खासतौर पर ज्यादा नमक खाना हाई बीपी वाले लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. नमक में मौजूद सोडियम शरीर में ज्यादा पानी जमा कर सकता है. इससे खून की मात्रा बढ़ सकती है, […]

हाई ब्लड प्रेशर आजकल एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है. खानपान का सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है. खासतौर पर ज्यादा नमक खाना हाई बीपी वाले लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. नमक में मौजूद सोडियम शरीर में ज्यादा पानी जमा कर सकता है. इससे खून की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसलिए हाई बीपी होने पर रोज कितनी मात्रा में नमक लेना चाहिए, यह जानना जरूरी है.

खाने में नमक कम करने से को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. सिर्फ ऊपर से डाला गया नमक ही नहीं, बल्कि पैकेज्ड और प्रोसेस्ड चीजों में मौजूद सोडियम का भी ध्यान रखना जरूरी है. इसलिए हाई बीपी में नमक की सही मात्रा के बारे में जानना जरूरी है. आइए जानते हैं हाई बीपी में कितना नमक खाना चाहिए, ज्यादा नमक खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं और किन चीजों में ज्यादा सोडियम होता है.

हाई बीपी में रोज कितना नमक खाना चाहिए?

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए रोज 1,500 मिलीग्राम से ज्यादा सोडियम नहीं लेना चाहिए. यह मात्रा करीब 3.8 ग्राम नमक के बराबर होती है. एक चम्मच नमक में लगभग 2,300 मिलीग्राम सोडियम होता है. इसलिए सिर्फ खाने में ऊपर से डाले जाने वाले नमक का ही नहीं, बल्कि पूरे दिन में खाए जाने वाले सभी चीजों से मिलने वाले सोडियम का ध्यान रखना जरूरी है.

पैकेज्ड चीजों के लेबल पर सोडियम की मात्रा देखना भी मददगार हो सकता है. हालांकि, हर व्यक्ति की जरूरत अलग हो सकती है. इसलिए हाई बीपी होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार नमक की मात्रा तय करना बेहतर है.

ज्यादा नमक खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

लंबे समय तक ज्यादा नमक खाने की आदत हाई बीपी को कंट्रोल करना मुश्किल बना सकती है. इसके अलावा, ज्यादा सोडियम लेने से दिल और किडनी की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए हाई बीपी वाले लोगों को खासतौर पर नमक की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए और नमकीन चीजों को कम खाना चाहिए.

किन चीजों में छिपा होता है ज्यादा सोडियम?

कई पैकेज्ड और प्रोसेस्ड चीजों में भी काफी सोडियम हो सकता है. चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स, पैकेज्ड सूप, सॉस, अचार, प्रोसेस्ड मीट और कुछ पैकेज्ड स्नैक्स में सोडियम ज्यादा हो सकता है. बाहर का खाना खाते समय भी सोडियम की मात्रा ज्यादा हो सकती है.

इसलिए पैकेट पर दिए न्यूट्रीशन फैक्ट्स में सोडियम की मात्रा जरूर देखें. कम सोडियम वाले विकल्प चुनना और ताजे फलसब्जियों को डाइट में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY