शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Bantwara 1947 की रिलीज़ से पहले लखनऊ पहुँचे Sunny Deol और Preity Zinta, CM योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार मुलाक़ात​ | IPL 2027 पर ऑस्ट्रेलिया के Head Coach का ‘प्लान’: Test Players की उपलब्धता पर गहरा सस्पेंस!​ | भारत से 2 दिन पहले विदेशों में रिलीज़ होगी Ranbir Kapoor की Ramayana, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सावन में हाईवे पर बिक रही थी ‘नॉनवेज बिरयानी’, बरेली पुलिस ने चलाया बुलडोजर… दुकानदार गिरफ्तार​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में सावन माह के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बहेड़ी में हाईवे किनारे प्रशासनिक चेतावनियों को दरकिनार कर बेची जा रही नॉनवेज बिरयानी की दुकान पर पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चला दिया. टीम ने […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में सावन माह के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बहेड़ी में हाईवे किनारे प्रशासनिक चेतावनियों को दरकिनार कर बेची जा रही नॉनवेज बिरयानी की दुकान पर पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चला दिया. टीम ने जेसीबी की मदद से दुकान का टिनशेड और काउंटर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. मौके से आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया है.

मामला बरेली के बहेड़ी में नए रोडवेज बस स्टैंड के सामने हाईवे का है. यहां मोहल्ला लोधीपुर निवासी सलमान नाम का युवक मुर्ग बिरयानी की दुकान चला रहा था. गौरतलब है कि सावन के पावन महीने को देखते हुए प्रशासन की ओर से मुख्य मार्गों और हाईवे किनारे मांस तथा मांसाहार सामग्री की बिक्री पर पहले से ही रोक लगाई गई थी और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई थी. इसके बावजूद, इस दुकान पर धड़ल्ले से नॉनवेज बिरयानी की बिक्री की जा रही थी.

शिकायत मिलते ही पहुंची पुलिस, जेसीबी से हटाया ढांचा

घटना का खुलासा तब हुआ जब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने हाईवे पर दुकान खुली देखी. संगठन के प्रतिनिधि शानू गंगवार ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके पर बिरयानी की बिक्री होती पाई गई. पुलिस ने बिना देर किए दुकानदार सलमान को हिरासत में ले लिया. इसके तुरंत बाद नगर पालिका की टीम को जेसीबी के साथ बुलाया गया और दुकान के बाहर लगे टिनशेड तथा काउंटर को ध्वस्त कर दिया गया.

भीड़ हटाई गई, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

कार्रवाई के दौरान हाईवे पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने स्थिति संभालते हुए मौके से हटाया.

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह में धार्मिक भावनाओं की पवित्रता और कानूनव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों पर मांसाहार के कारोबार पर प्रतिबंध लागू है. पहले भी चेतावनी जारी की गई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY