देश में अब तक 15 राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं. वर्तमान में द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 25 जुलाई 2022 को कार्यभार संभाला था. वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. अब तक देश के अलगअलग राज्यों के राष्ट्रपति बने हैं. इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. लेकिन देश को सबसे ज्यादा राष्ट्रपति देने वाला राज्य तमिलनाडु है.

तमिलनाडु ने अब तक देश को 3 राष्ट्रपति दिए हैं. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी से 19621967 तक राष्ट्रपति रहे. तमिलनाडु से दूसरे राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन रहे हैं. जिनका कार्यकाल 1987 से 1992 तक था. वहीं, इस राज्य से तीसरे राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रहे. रामेश्वरम से ताल्लुक रखने वाले मिसाइल मैन का कार्यकाल 2002 से 2007 तक रहा.
अब तक 12 राज्यों से राष्ट्रपति बने
राज्यों का नाम राष्ट्रपतियों के जन्मस्थान के आधार पर है. हालांकि, कुछ राष्ट्रपतियों को उन राज्यों से जोड़ा जाता है जहां उन्होंने अपना राजनीतिक करियर बनाया। हालांकि, जन्म के आधार पर राष्ट्रपतियों की सबसे अधिक संख्या वाला राज्य अभी भी तमिलनाडु ही है. तमिलनाडु के बाद दूसरा नम्बर पर ओडिशा का आता है. यहां से दो राष्ट्रपति बने. इसके बाद बिहार1, उत्तर प्रदेश1, आंध्र प्रदेश1, असम1, पंजाब1, मध्य प्रदेश1, केरल1, मध्य प्रदेश1, पश्चिम बंगाल1 और तेलंगाना1 हैं, जहां से सिर्फ एकएक राष्ट्रपति निकले.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.
लिस्ट से समझें
| राष्ट्रपति | राज्य | कार्यकाल |
| डॉ. राजेंद्र प्रसाद | बिहार | 19501962 |
| डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | तमिलनाडु | 19621967 |
| डॉ. ज़ाकिर हुसैन | हैदराबाद में जन्मे, बाद में उत्तर प्रदेश से जुड़े। | 19671969 |
| वी.वी. गिरि | ओडिशा में जन्म हुआ | 19691974 |
| फखरुद्दीन अली अहमद | असम | 19741977 |
| नीलम संजीव रेड्डी | आंध्र प्रदेश | 19771982 |
| ज्ञानी जैल सिंह | पंजाब | 19821987 |
| आर. वेंकटरमन | तमिलनाडु | 19871992 |
| डॉ. शंकर दयाल शर्मा | मध्य प्रदेश | 19921997 |
| के.आर. नारायणन | केरल | 19972002 |
| डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम | तमिलनाडु | 20022007 |
| प्रतिभा देवीसिंह पाटिल | महाराष्ट्र | 20072012 |
| प्रणब मुखर्जी | पश्चिम बंगाल | 20122017 |
| राम नाथ कोविंद | उत्तर प्रदेश | 20172022 |
| द्रौपदी मुर्मू | ओडिशा | 2022वर्तमान |
देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद.
देश के राष्ट्रपति के नाम कौन से रिकॉर्ड?
देश में कई ऐसे राष्ट्रपति हुए हैं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं.
- डाॅ राजेंद्र प्रसाद: देश के पहले राष्ट्रपति. सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले एकमात्र राष्ट्रपति, दो कार्यकाल पूरे करने वाले एकमात्र राष्ट्रपति.
- डॉ. एस. राधाकृष्णन: पहले उपराष्ट्रपति भी रहे, इनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है.
- डॉ. जाकिर हुसैन: पहले मुस्लिम राष्ट्रपति, पद पर रहते हुए निधन होने वाले पहले राष्ट्रपति.
- वी.वी. गिरि: एकमात्र व्यक्ति जो कार्यवाहक राष्ट्रपति और पूर्ण राष्ट्रपति दोनों पदों पर रहे.
- नीलम संजीव रेड्डी: सबसे कम उम्र और निर्विरोध चुने गए एकमात्र राष्ट्रपति.
- ज्ञानी जैल सिंह: देश के पहले सिख राष्ट्रपति.
- के.आर. नारायणन: देश के पहले दलित राष्ट्रपति.
- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: “मिसाइल मैन”, वैज्ञानिक पृष्ठभूमि से आने वाले पहले राष्ट्रपति, सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में गिने जाते हैं.
- प्रतिभा पाटिल: पहली महिला राष्ट्रपति.
- प्रणब मुखर्जी: राष्ट्रपति बनने से पहले वित्त मंत्री और विदेश मंत्री जैसे अहम पद संभाले.
- राम नाथ कोविंद: दूसरे दलित राष्ट्रपति, यूपी से पहले राष्ट्रपति.
- द्रौपदी मुर्मू: पहली आदिवासी राष्ट्रपति, सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने वाली महिला, स्वतंत्र भारत में जन्मी पहली राष्ट्रपति.