शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Starlink को मिलेगी ‘देसी’ टक्क​र! सैटकॉम पर सरकार का मास्टरप्लान तैयार​ | NEET UG Paper Leak: पेपर लीक में CBI चार्जशीट का बड़ा खुलासा, NTA के कॉन्ट्रैक्ट विशेषज्ञों से शुरू हुआ था लीक का नेटवर्क​ | फ्रीलांसर्स ध्यान दें! ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, जानिए सही फॉर्म चुनने और टैक्स बचाने का पूरा गणित​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shubman Gill चोट के कारण अभ्यास मैच के पहले दिन बाहर, KL Rahul संभालेंगे कप्तानी​

भारतीय कप्तान शुभमन गिल शुक्रवार को यहां एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि अभ्यास के दौरान उनकी दाहिनी उंगली में चोट लग गई है। गिल को बृहस्पतिवार को यहां अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर […]

भारतीय कप्तान शुभमन गिल शुक्रवार को यहां एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि अभ्यास के दौरान उनकी दाहिनी उंगली में चोट लग गई है। गिल को बृहस्पतिवार को यहां अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

एसएलसी इलेवन ने इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी अनामिका उंगली में बृहस्पतिवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई। एहतियात के तौर पर वह एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।’’ बोर्ड ने कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे।’’ भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के इसी मैदान पर होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY