शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IPL 2027 पर ऑस्ट्रेलिया के Head Coach का ‘प्लान’: Test Players की उपलब्धता पर गहरा सस्पेंस!​ | भारत से 2 दिन पहले विदेशों में रिलीज़ होगी Ranbir Kapoor की Ramayana, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह​ | कलम थामने की उम्र में उंगलियों में चुभ रही सुई… बरेली की बदनसीब बेटियां, पेट की भूख के आगे फीकी पड़ी पढ़ाई, रुला देगी यह दास्तान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

जुलाई बना ऑटो सेक्टर का सबसे बड़ा महीना! CNG, हाइब्रिड और EV ने पेट्रोल वाहनों को दी कड़ी चुनौती​

जुलाई का महीना कार मार्केट के लिए काफी शानदार रहा है. इस दौरान लोगों ने पहले से कहीं ज्यादा वाहन खरीदे. पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस बार कुल वाहन बिक्री में 25.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जुलाई 2025 में जहां 20,58,325 वाहन बिके थे, वहीं जुलाई 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 25,91,138 […]

जुलाई का महीना कार मार्केट के लिए काफी शानदार रहा है. इस दौरान लोगों ने पहले से कहीं ज्यादा वाहन खरीदे. पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस बार कुल वाहन बिक्री में 25.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जुलाई 2025 में जहां 20,58,325 वाहन बिके थे, वहीं जुलाई 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 25,91,138 तक पहुंच गया.यह अब तक जुलाई महीने में हुई सबसे ज्यादा खुदरा बिक्री मानी जा रही है. अगर कारों की बात करें, तो उनकी बिक्री में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली. जुलाई 2025 में 3,49,674 यात्री वाहन बिके थे, जबकि इस साल यह संख्या बढ़कर 4,16,555 हो गई. यानी कारों की बिक्री में 19.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

कमर्शियल वाहनों की सेल

सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. बाइक और स्कूटर की बिक्री 14,17,767 से बढ़कर 18,18,289 हो गई. यानी इस कैटेगरी में 28.25 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. वहीं तिपहिया वाहनों की सेल भी 1,15,166 से बढ़कर 1,33,778 तक पहुंच गई, जो 16.16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. इसके अलावा ट्रक और दूसरे कमर्शियल वाहनों की सेल भी 80,348 से बढ़कर 99,666 हो गई. इसमें 24.04 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया.

जीएसटी 2.0 के बाद कार खरीदना हुआ आसान

वाहन डीलरों का कहना है कि इस बढ़ती बिक्री के पीछे कई कारण हैं. के बाद वाहन खरीदना पहले से ज्यादा आसान और किफायती हुआ है. साथ ही बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से लोन आसानी से मिल रहा है. आने वाले त्योहारों का मौसम भी लोगों को नई गाड़ी खरीदने के लिए प्रेरित कर रहा है.

लोग केवल पेट्रोल वाहनों पर निर्भर नहीं हैं

इस बार एक और खास बदलाव देखने को मिला. अब लोग केवल पेट्रोल वाहनों पर निर्भर नहीं हैं. जुलाई में वाहनों की हिस्सेदारी 24.67 प्रतिशत, हाइब्रिड वाहनों की 8.02 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक वाहनों की 7.90 प्रतिशत रही. यानी इन तीनों की कुल हिस्सेदारी 40.59 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि पेट्रोल वाहनों की हिस्सेदारी 41.68 प्रतिशत रही. पिछले साल दोनों के बीच 13.21 प्रतिशत अंकों का अंतर था, जो अब काफी कम हो गया है.

ईवी की ड़िमांड तेजी से बढ़ रही है

इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है. दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी पिछले साल 7.65 प्रतिशत थी, जो इस साल बढ़कर 11.24 प्रतिशत हो गई. वहीं कुल इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री 3,27,901 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. इसके साथ ही पूरे वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 12.7 प्रतिशत हो गई, जबकि पिछले साल यह 9.6 प्रतिशत थी.

कुल मिलाकर जुलाई का महीना भारतीय वाहन उद्योग के लिए यादगार रहा. लगभग हर कैटेगरी में रिकॉर्ड बिक्री हुई और यह साफ संकेत मिला कि अब लोग नई तकनीक, कम खर्च वाले ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपना रहे हैं. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले महीनों में वाहन बाजार नए रिकॉर्ड बना सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY