गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बेरीज खाना क्यों है जरूरी? जानें सेहत को मिलने वाले बड़े फायदे​ | गोरखपुर यूनिवर्सिटी का हॉस्टल देख भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कहा- 3 महीने में दूर हों सभी कमियां​ | सिरदर्द होने पर चाय या कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? जानें पूरी सच्चाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amroha News: अमरोहा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, महिला और मासूम समेत 3 की मौत​

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. सैदनगली थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान का ताजा डाला गया लिंटर अचानक गिर गया. हादसे के समय परिवार के लोग नीचे बैठकर खाना खा रहे थे. इस दर्दनाक हादसे में एक […]

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. सैदनगली थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान का ताजा डाला गया लिंटर अचानक गिर गया. हादसे के समय परिवार के लोग नीचे बैठकर खाना खा रहे थे. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला, उसके एक साल के बेटे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

भोजन के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ताजपुर गांव में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. गुरुवार को लिंटर डालने के बाद परिवार के लोग उसके नीचे बैठकर भोजन कर रहे थे. तभी अचानक ताजा लिंटर भरभराकर गिर पड़ा. देखते ही देखते वहां मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए और मौके पर अफरातफरी मच गई.

महिला, मासूम और बुजुर्ग की गई जान

हादसे में 30 वर्षीय मीनू, उसके एक वर्षीय बेटे लाल सिंह और 65 वर्षीय स्मृति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

दावत में आई थी मीनू

बताया जा रहा कि मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी. वह अपनी मां के बुलावे पर मायके ताजपुर आई थी. घर में लिंटर पड़ने के बाद दावत का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने बेटे के साथ पहुंची थी, लेकिन खुशी का यह माहौल कुछ ही पल में मातम में बदल गया.

जेसीबी से चला राहत और बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहतबचाव दल मौके पर पहुंच गया. जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए.

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि लिंटर गिरने की असली वजह क्या थी? लगातार हो रही बारिश को भी हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है. फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY