गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारतीय कारोबारियों के लिए दुनिया के बड़े बाजार तो खुल गए, लेकिन माल बेचना क्यों है मुश्किल?​ | Aaj ka Rashifal 7 August 2026: धनु को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर व्यापार में उधार लेन-देन से बचें, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल​ | LIC का धमाकेदार प्रदर्शन! इंश्योरेंस बेचकर कमाया 13492 करोड़ का मुनाफा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम​

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में भारतीय महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को संशोधन किया ताकि एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच के साथ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को भी इसमें शामिल किया जा सके। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 12 दिसंबर तक […]

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में भारतीय महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को संशोधन किया ताकि एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच के साथ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को भी इसमें शामिल किया जा सके। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 12 दिसंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 16 से 22 दिसंबर के बीच तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला आयोजित होगी।

भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में एक अतिरिक्त सप्ताह तक रुकेगी और 26 से 30 दिसंबर के बीच तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। टी20 मुकाबले बेनोनी और पोशेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे। सीएसए का मानना है कि यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए फरवरी में श्रीलंका में आयोजित होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का बेहतरीन मौका होगी।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेट्सी मोसेकी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के संशोधित कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए प्रसन्नता हो रही है। त्योहारों के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को शामिल करने से हमारी महिला टीम को अगले वर्ष की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ तैयारी का मौका मिलेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम में से एक है।

तीनों प्रारूपों में उनके खिलाफ खेलने का मौका हमारे लिए बेहद अहम होगा क्योंकि हम एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं। ’’ भारतीय महिला टीम ने इस साल मार्चअप्रैल में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था जहां उसे पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 14 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमें इंग्लैंड में आयोजित महिला टी20 विश्व कप में आमनेसामने हुईं जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY