गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Pratapgarh House Collapse: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, रात में सोते समय हुआ हादसा​ | शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड: देश के GenZs कहां से कर रहे हैं सबसे ज्यादा कमाई​ | जेल में दरिंदे के VIP नखरे… नाश्ते में मांग रहा पिज्जा और मखमली बिस्तर, अधिकारी की बेटी को 24 घंटे बंधक बनाकर की थी हैवानियत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

1.6 लाख सैलरी, 1.85 लाख की EMI… F&O ट्रेडिंग की लत ने इस IT इंजीनियर को ऐसे किया बर्बाद, 80 लाख हुए स्वाहा!​

मुंबई के एक आईटी प्रोफेशनल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह कहानी उन हजारों लोगों के लिए एक कड़ा सबक है जो शेयर बाजार में रातोंरात अमीर बनने का सपना देखते हैं. 35 साल के इस शख्स की महीने की सैलरी 1.6 लाख रुपये है, लेकिन फ्यूचर […]

मुंबई के एक आईटी प्रोफेशनल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह कहानी उन हजारों लोगों के लिए एक कड़ा सबक है जो शेयर बाजार में रातोंरात अमीर बनने का सपना देखते हैं. 35 साल के इस शख्स की महीने की सैलरी 1.6 लाख रुपये है, लेकिन फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग की लत ने उसे ऐसी खाई में धकेल दिया है जहां उसकी हर महीने की EMI ही 1.85 लाख रुपये पहुंच गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इस शख्स ने अपनी बर्बादी की पूरी कहानी साझा करते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई है.

कोरोना काल में लगी लत ने बना दिया कंगाल

इस आईटी मैनेजर ने रेडिट पर ‘gaushi1614’ नाम के अकाउंट से अपनी आपबीती साझा की. उसने बताया कि कोविड19 महामारी के दौरान उसने शेयर बाजार और F&O ट्रेडिंग में कदम रखा था. शुरुआत में यह सिर्फ एक शौक था, लेकिन धीरेधीरे यह एक गंभीर लत में बदल गया. बाजार में हुए शुरुआती नुकसान की भरपाई करने के चक्कर में वह बारबार दांव लगाता रहा. नतीजा यह हुआ कि चीजें पूरी तरह से उसके नियंत्रण से बाहर हो गईं और उसे ट्रेडिंग में करीब 80 लाख रुपये का भारी नुकसान झेलना पड़ा.

desperately need advice — ₹60L debt due to trading losses and I dont know how to get out
by
u/gaushi1614 in
IndianStockMarket

सैलरी से ज्यादा EMI का जाल

आज स्थिति यह है कि इस शख्स पर लगभग 60 लाख रुपये का कर्ज है. यह कर्ज किसी एक जगह से नहीं, बल्कि पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड, एनबीएफसी और डिजिटल लोन ऐप्स जैसी कई जगहों से लिया गया है. अकेले क्रेडिट कार्ड का ही 7 लाख रुपये का बिल बकाया है. हर महीने 1.6 लाख रुपये कमाने वाले इस शख्स को किस्तों के रूप में 1.85 लाख रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. उसने बताया कि उसने अब तक किसी भी ईएमआई को बाउंस नहीं होने दिया है, लेकिन अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही उसके लिए घर का खर्च चलाना भी नामुमकिन हो जाएगा. नए लोन या कर्ज को एकमुश्त करने के उसके सभी प्रयास भी विफल हो चुके हैं.

परिवार से छिपाया सच, सता रहा बड़ा डर

इस पूरी कहानी का सबसे दुखद पहलू यह है कि उसके परिवार को इस भारी कर्ज की कोई भनक नहीं है. घर में पत्नी और बच्चे हैं. उसे अब सबसे ज्यादा डर इस बात का सता रहा है कि अगर लोन रिकवरी एजेंट घर पहुंच गए या फोन करने लगे, तो उसके परिवार पर क्या गुजरेगी. वह अब ट्रेडिंग से पूरी तरह तौबा कर चुका है. उसकी बस एक ही ख्वाहिश है कि किसी तरह उसकी मासिक ईएमआई 1.2 से 1.3 लाख रुपये के बीच आ जाए, ताकि वह अपने घर का खर्च निकाल सके और धीरेधीरे सारा कर्ज चुका सके.

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी ये सलाह

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने उसे बहुत ही व्यावहारिक सलाह दी. सबसे ज्यादा सराही गई सलाह में कहा गया कि उसे तुरंत अपने हाईइंटरेस्ट वाले कर्ज, खासकर क्रेडिट कार्ड और लोन ऐप्स के पैसे चुकाने चाहिए. इसके लिए अगर कार या जेवर जैसी कोई संपत्ति बेचनी पड़े, तो उससे भी पीछे नहीं हटना चाहिए. कई लोगों ने उसे अपनी पत्नी को सच बताने की हिदायत दी है, ताकि वह इस मानसिक दबाव का अकेले सामना न करे. इसके अलावा, अपना ट्रेडिंग अकाउंट हमेशा के लिए बंद करने और लाइफस्टाइल के खर्चे कम करने का सुझाव भी दिया गया.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY