शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP: रंगदारी से लेकर मर्डर तक… फुरकान के बाद क्या वाजिद बनेगा नया बॉस? कहानी ‘गैंग्स ऑफ कैराना’ की​ | फूड प्रोसेसिंग एक्सपोर्ट में दुनिया का बॉस बन सकता है भारत, ये रहा 10 लाख करोड़ का प्लान​ | गोवंश ले जाने पर जब्त वाहन की नीलामी अवैध, हाई कोर्ट ने यूपी सरकार को 4.75 लाख रुपये का मुआवजा देने का दिया आदेश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले झारखंड से आंध्र प्रदेश बुलाया, फिर पत्थरों से कूचकर… बहन को टॉर्चर देने वाले जीजा को 5 सालों ने दी खौफनाक सजा​

Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में स्थित तनकल्लू मंडल के पदामतिवारीपल्ली गांव के पास मिले एक सड़ेगले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस तफ्तीश में जो सच बाहर निकलकर आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए. अपनी बहन को घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न से […]

Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में स्थित तनकल्लू मंडल के पदामतिवारीपल्ली गांव के पास मिले एक सड़ेगले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस तफ्तीश में जो सच बाहर निकलकर आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए. अपनी बहन को घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए झारखंड के रहने वाले पांच भाइयों ने अपने ही जीजा को एक सोचीसमझी साजिश के तहत मार डाला. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड निवासी मंत्रज थथेरा नाम का शख्स अपनी पत्नी सुमित्रा सितारा को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था.

सुमित्रा के पांचों सगे भाई अपनी बहन के ऊपर हो रहे अत्याचार को सहन नहीं कर सके और उन्होंने अपने जीजा को रास्ते से हटाने का मन बना लिया. तनकल्लू स्थित ‘आत्मिका पेपर मिल’ में काम करने वाले पांचों भाइयों ने अपने जीजा को भरोसा दिलाया कि वे उसे भी मिल में अच्छी नौकरी दिलवा देंगे.

शराब पिलाकर पत्थरों से कूच दिया सिर, वारदात के बाद हुए फरार

योजना के अनुसार, जीजा के झारखंड से पहुंचते ही पांचों साले उसे पदामतिवारीपल्ली के पास एक सुनसान इलाके में ले गए. वहां उन्होंने अपने जीजा को अत्यधिक शराब पिलाई ताकि वह विरोध न कर सके. जैसे ही जीजा नशे में धुत हुआ, पांचों भाइयों ने भारी पत्थरों से उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद पांचों आरोपी पेपर मिल छोड़कर फरार हो गए. प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने पर पुलिस का शक गहरा गया.

टेक्निकल साक्ष्यों से खुला राज, पांचों आरोपी रिमांड पर भेजे गए

डीएसपी शिवनारायणस्वामी की देखरेख में गठित पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. आंध्र प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को उनके गृह राज्य झारखंड से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद 500 रुपये और वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं. न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY