गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Lock Upp Season 2 | विनर बनने से पहले जूरी राउंड में घिरीं थी Shreya Kalra, अवेज दरबार ने गेमप्ले पर उठाए तीखे सवाल​ | असम में रेड, केरल में ऑरेंज, कैसे तय होते हैं बारिश के रंगों वाले अलर्ट, क्या है मतलब?​ | AI के डर से लोग बेच रहे थे शेयर, LIC ने मौका देखकर खरीदे और 35 दिन में बना लिए 21,000 करोड़!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा में लोकसभा सचिवालय के निदेशक ने फ्लैट में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस​

Noida News: नोएडा के थाना फेस2 क्षेत्र स्थित केंद्रीय विहार2 सोसाइटी में रहने वाले लोकसभा सचिवालय के निदेशक पद पर कार्यरत एक अधिकारी ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित […]

Noida News: नोएडा के थाना फेस2 क्षेत्र स्थित केंद्रीय विहार2 सोसाइटी में रहने वाले लोकसभा सचिवालय के निदेशक पद पर कार्यरत एक अधिकारी ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

2 अगस्त को मिली थी घटना की सूचना

थाना फेस2 पुलिस के अनुसार, अस्पताल से एक मेमो के जरिए सूचना मिली कि केंद्रीय विहार2 निवासी गौरव गौतम ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. गौरव गौतम, पदम सिंह के पुत्र थे और लोकसभा सचिवालय में निदेशक के पद पर कार्यरत थे. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई.

फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हर पहलू से की जा रही जांच

थाना फेस2 पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत, पारिवारिक या अन्य कारण तो नहीं था. पुलिस परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY